Bank FD: ग्राहकों की हुई मौज, इस स्मॉल फाइनेंस बैंक ने बढ़ा दिया एफडी पर ब्याज, 9% से ज्यादा हैं दरें, जानें डीटेल

bank fd

Bank FD: एफडी को निवेश के बेहतर विकल्प माना जाता है। इसमें बार-बार निवेश करने की बजाए एक बार की इनवेस्टमेंट करना पड़ता है। जिसके बाद बैंक जमाराशि पर ब्याज प्रदान करते हैं। जितना ज्यादा ब्याज उतना ही अधिक मुनाफा होता है। इन दरों में अक्सर बैंक बदलाव करते रहते हैं। फेस्टिव सीजन में कई बैंकों ने फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों में संशोधन करना शुरू कर दिया है। इस लिस्ट में यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक (Unity Small Finance Bank) भी शामिल है। बैंक ने 2 करोड़ से कम के डिपॉजिट पर ब्याज बढ़ाया है।

वरिष्ठ नागरिकों को मिल रहा ज्यादा रिटर्न

यह स्मॉल फाइनेंस बैंक (SFB) वर्तमान में सामान्य नागरिकों को 7 दिन से लेकर 10 साल के एफडी पर 4.50% से लेकर 9% फीसदी ब्याज ऑफर कर रहा है। वरिष्ठ नागरिकों के लिए दरें 4.50% से लेकर 9.5% है।

इतने दिन के एफडी पर मिल रहा सबसे ज्यादा ब्याज

सबसे ज्यादा ब्याज 1001 दिनों के डिपॉजिट पर मिल रहा है। सामान्य नागरिकों के लिए इन्टरेस्ट रेट 9% और वरिष्ठ नागरिकों के लिए 9.5% हैं। वहीं 701 दिन के टेन्योर पर आम नागरिकों को 8.95% और वरिष्ठ नागरिकों को 9.45% ब्याज मिल रहा है। 50 दिनों के एफडी पर सामान्य नागरिकों को 8.75% और वरिष्ठ नागरिकों को 9.25% इन्टरेस्ट मिल रहा है। 202-364 दिनों के एफडी पर बैंक सामान्य नागरिकों को 8.75% और वरिष्ठ नागरिकों को 9.25% ब्याज ऑफर कर रहा है।

इतने दिन के अवधि पर मिल रहा 7% से ज्यादा ब्याज

एक साल के एफडी पर सामान्य नागरिकों को 7.35%, 1 साल एक दिन के डिपॉजिट पर 7.35%, 1 साल एक दिन से लेकर 500 दिन के अवधि पर 7.35%, 502 दिन से लेकर 18 महीने के एफडी पर 7.35%, 18 महीने से 700 दिनों के टेन्योर पर 7.40%, 702 दिनों से 1000 दिनों के अवधि पर 7.40%, 1002 दिनों से लेकर 3 साल के फिक्स्ड डिपॉजिट पर 7.65%, 3 साल से 5 साल के एफडी पर 7.65% और 5 साल के 10 साल के टेन्योर पर 7% इन्टरेस्ट मिल रहा है।

एक साल के कम के एफडी के लिए ब्याज दरें

7-14 दिन के एफडी पर 4.50%, 15 दिन से 45 दिन के अवधि पर 4.75%, 46 दिन से 60 दिन के अवधि पर 5.25%, 61 दिन से 90 दिन के अवधि पर 5.50% और 165 दिनों से 6 महीने के डिपॉजिट पर 5.75% ब्याज सामान्य नागरिकों को मिल रहा है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews