Bank FD Rates: ग्राहकों की हुई मौज, ये बैंक एफडी पर दे रहा 9% से ज्यादा ब्याज, लागू हुई नई दरें

bank fd

Bank FD Rates: फिक्स्ड डिपॉजिट बचत का सबसे शानदार तरीका माना जाता है। कई बैंक वर्तमान में एफडी पर शानदार ब्याज ऑफर कर रहे हैं। इनमें से एक यूनिटी स्मॉल फाइनेन्स बैंक (Unity Small Finance Bank) है। हाल ही में बैंक ने एफडी के इंटरेस्ट रेट में बदलाव किया है। ऑफिशियल वेबसाइट के अनुसार नई दरें लागू भी हो चुकी हैं। 2 करोड़ रुपये से कम रकम वाली एफडी स्कीम के ब्याज दरों में ही बदलाव किया गया है।

7 दिनों से लेकर 10 साल ही एफडी पर 4.50 फीसदी से लेकर 9 फीसदी तक का ब्याज मिल रहा ही। सबसे अधिक इंटरेस्ट 1001 दिनों की योजना पर मिल रहा है। आम नागरिकों के लिए ब्याज दर 9 फीसदी है, वहीं वरिष्ठ नागरिकों के लिए दरें 9.5 फीसदी है। बैंक 1 साल से लेकर 500 दिनों की एफडी पर 7.35 फीसदी ब्याज ऑफर कर रहा है। 501 दिनों की फिक्स्ड डिपॉजिट पर 8.75 फीसदी ब्याज मिल रहा है, वरिष्ठ नागरिकों के लिए ब्याज दर 9.25 फीसदी है।

3-5 साल की एफडी पर 8.25 फीसदी, 5-10 साल की एफडी पर 7 फीसदी और 1002 दिनों से लेकर 3 साल की एफडी पर 7.65 फीसदी इंटरेस्ट मिल रहा है। 1 साल और 1 साल 1 दिन की स्कीम पर 7.35%, 6 महीने से लेकर 201 दिनों की एफडी पर 8.75%, 202 दिनों से लेकर 364 दिनों की एफडी पर 6.75% और 18 महीने से लेकर 1000 दिनों की एफडी पर 7.40% इंटरेस्ट मिल रहा है।

बैंक 7-14 दिनों की फिक्स्ड डिपॉजिट पर 4.50 फीसदी, 15-45 दिनों की एफडी पर 4.75 फीसदी, 46-60 दिनों की एफडी पर 5.25 फीसदी और 61-90 दिनों की एफडी पर 5.50 फीसदी ब्याज आम ग्राहकों को दे रहा है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews