Bank Holiday 2024: रामनवमी पर इन राज्यों में बंद रहेंगे बैंक, फटाफट निपटा लें जरूरी काम, यहाँ देखें छुट्टियों की लिस्ट

bank holiday 2024

Bank Holidays 2024

Bank Holiday 2024: इस साल 17 अप्रैल बुधवार को रामनवमी मनाई जाएगी। हिन्दू धर्म में इस पर्व का खास महत्व होता है। इस मौके पर कई राज्यों में सरकारी छुट्टी रहेगी। कार्यालय और बैंक बंद रहेंगे। यदि आपका बैंक से जुड़ा कोई काम अटका हुआ है तो जल्द से जल्द निपटा लें। आइए जानें आपके शहर में बैंक बंद रहेगा या खुला-

इन राज्यों में बंद रहेंगे बैंक

देश के सभी बैंक राष्ट्रीय छुट्टियों पर बंद रहते हैं। लेकिन कुछ क्षेत्रीय त्योहार के कारण कुछ राज्यों में अलग से छुट्टी का प्रावधान है। कई राज्यों में रामनवमी का त्योहार धूमधाम से मनाया जाता है। इस अवसर पर मध्यप्रदेश, ओडिशा, उत्तर प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, चंडीगढ़, राजस्थान, बिहार, हिमाचल प्रदेश, तेलंगाना भोपाल और झारखंड में बैंक बंद रहेंगे। हालांकि ऑनलाइन सर्विस शुरू रहेगी। ग्राहक नेट बैंकिंग के जरिए पैसों का लेनदेन कर पाएंगे। साथ ही एटीएम के जरिए कैश विथ्ड्रॉ भी कर पाएंगे।

17 से 30 अप्रैल तक इतने दिन बैंक रहेंगे बंद

इस बार कई राज्यों में लोकसभा चुनाव के चलते 19 अप्रैल को बैंक बंद रहेंगे। 20 अप्रैल को गरिया पूजा को लेकर अगरतला में बैंकों की छुट्टी रहेगी। 21 अप्रैल को रविवार है। 27 अप्रैल को महीने का चौथा शनिवार है। वहीं 28 अप्रैल को रविवार है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews