Hindi News

बैंक की छुट्टियां : 23 सितंबर से 5 अक्टूबर के बीच इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, बैंकिंग संबंधित काम हो सकते है प्रभावित

Written by:Pooja Khodani
Published:
सितंबर अंत और अक्टूबर के पहले हफ्ते में रविवार व त्यौहार के चलते कई दिन बैंक बंद रहने वाले है, ऐसे में चेकबुक पासबुक संबंधित कोई काम है तो फटाफट पूरा कर लें।
बैंक की छुट्टियां : 23 सितंबर से 5 अक्टूबर के बीच इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, बैंकिंग संबंधित काम हो सकते है प्रभावित

September Bank Holidays 2025 : अगर आपको बैंक संबंधित कोई भी काम है तो फटाफट पूरा लीजिए क्योंकि 23 सितंबर से 2 अक्टूबर के बीच 8 दिन बैंक बंद रहने वाले है। इन अवकाशों में नवरात्रि, गांधी जयंती, दशहरा, शनिवार ( चौथा) और रविवार शामिल है।जम्मू और कश्मीर में 22-23 सितंबर को महाराजा हरि सिंह जयंती और पश्चिम बंगाल असम ओडिशा,त्रिपुरा में 29-30 सितंबर महासप्तमी व अष्टमी के चलते बैंक बंद रहेंगे। बैंक बंद के चलते चेकबुक पासबुक समेत कई बैंकिंग संबंधित काम प्रभावित हो सकते है, हालांकि ऑनलाइन सेवाएं जारी रहेंगी, जिसे कई काम हो सकेंगे।

ऐसे तय की जाती है राज्य और केन्द्र की छुट्टियां

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के अनुसार, हर महीने के दूसरे/ शनिवार को बैंक बंद रहते हैं. जबकि हर रविवार को साप्ताहिक अवकाश भी होता है। त्योहारों पर बैंकों में काम नहीं होता । भारत में बैंक की छुट्टियों में राष्ट्रीय अवकाश (राजपत्रित अवकाश) व सरकारी अवकाश (राज्य/केंद्र) शामिल हैं। राज्य सरकार की छुट्टियां अलग अलग राज्यों में अलग-अलग होती हैं, जबकि केंद्र सरकार की छुट्टियाँ पूरे देश में एक जैसी रहती हैं। क्षेत्रीय छुट्टियां किसी विशेष राज्य या क्षेत्र से संबंधित होती हैं। एक राज्य में किसी दिन अवकाश होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे राज्य में भी छुट्टी होगी।

23 सितंबर से 5 अक्टूबर तक कब कब बंद रहेंगे बैंक

  • 23 सितंबर – जम्मू और कश्मीर महाराजा हरिसिंह जयंती
  • 27 सितंबर – दूसरा शनिवार
  • 28 सितंबर – रविवार
  • 29 सितंबर – महा सप्तमी/दुर्गा पूजा (असम, ओडिशा, पंजाब, सिक्किम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल)
  • 30 सितंबर – महा अष्टमी/दुर्गा पूजा (कोलकाता, पटना, रांची, अगरतला, भुवनेश्वर, इम्फाल, जयपुर, गुवाहाटी)
  • 1 अक्टूबर- महानवमी
  • 2 अक्टूबर- महात्मा गांधी जयंती
  • 5 अक्टूबर- रविवार अवकाश

Bank User इन Online सेवाओं की ले सकते है Help

बैंक की छुट्टियों के दौरान कस्टमर्स ऑनलाइन सेवाओं का उपयोग कर सकते है, क्योंकि यूपीआई (UPI), मोबाइल बैंकिंग (Mobile Banking), इंटरनेट बैंकिंग (Internet Banking) जैसी डिजिटल सेवाओं (Digital Banking) पर बैंक हॉलीडे का कोई असर नहीं होता है।

  • NET BANKING: बैंक की वेबसाइट या मोबाइल ऐप के जरिए आप नेट बैंकिंग का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें मनी ट्रांसफर ,बिलों का भुगतान और बैलेंस चेक की सुविधा उपलब्ध होती है।
  • Unified Payments Interface : पैसे ट्रांसफर करने के लिए यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) एक सुरक्षित तरीका है आपको केवल UPI ऐप जैसे Google Pay, PhonePe, Paytm आदि का इस्तेमाल करना होता है।
  • MOBILE BANKING: स्मार्टफोन पर बैंक की मोबाइल ऐप के जरिए आप कई सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं, जैसे फंड ट्रांसफर, मोबाइल रिचार्ज, यूटिलिटी बिल पेमेंट आदि।
  • ATM USE: पैसे निकालने, बैलेंस चेक करने और मिनी स्टेटमेंट प्राप्त करने के लिए एटीएम हमेशा उपलब्ध रहते हैं। एटीएम में कार्डलेस कैश विदड्रॉल जैसी सुविधाओं का भी उपयोग कर सकते हैं।

ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि वे बैंक जाने से पहले अपनी स्थानीय बैंक शाखा से छुट्टियों के बारे में पता कर लें, क्योंकि भारत में हर राज्य में छुट्टियां अलग-अलग होती हैं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews