April Bank Holidays : जल्द निपटा लीजिए जरूरी काम, 9 से 23 अप्रैल के बीच इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, कई काम होंगे प्रभावित!

bank holiday 2025

April Bank Holidays 2023 : सभी बैंक यूजर्स के लिए अपडेट है। अगर बैंक संबंधित कोई भी काम है तो जल्द निपटा लीजिए क्योंकि  आज 9 अप्रैल से 23 अप्रैल के बीच 8 दिन बैंक बंद रहेंगे। इससे आपके चेक बुक पास बुक समेत सभी बैंकिंग संबंधित काम प्रभावित हो सकते है, हालांकि ऑनलाइन सेवाएं जारी रहेंगी।यूजर्स क्रेडिट, डेबिट कार्ड का भी आसानी से यूज कर सकते हैं।

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के दिशानिर्देशों के अनुसार अप्रैल 2023 में दूसरे और चौथे शनिवार और रविवार सहित कुल 15 दिनों के लिए बैंक बंद रहेंगे।नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट के तहत आरबीआई ने 14,15,18,21 और 22 अप्रैल को बैंक अवकाश घोषित किया है। अप्रैल में 9,16,23 और 30 अप्रैल को पांच रविवार पड़ रहे हैं। और 22 अप्रैल को दूसरे और चौथे शनिवार भी हैं।

ऑनलाइन सेवाएं जारी रहेगी

राहत की खबर ये है कि ऑनलाइन (Online transaction) सेवाएं Google Pay, Phone Pay, Paytm,इंटरनेट बैंकिंग (Online Transfer) सेवाएं जारी रहेगी, लेकिन चेकबुक-पासबुक के कामों पर असर पड़ सकता है।अगर आप कोई जरूरी काम निपटाना चाहते हैं तो नेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग के जरिए निपटा सकते हैं।एक खाते से दूसरे में पैसे ट्रांसफर करने के लिए आप यूपीआई (UPI) के भी यूज कर सकते हैं। नेट बैंकिंग (Net Banking), एटीएम (ATM), डिजिटल पेमेंट (Digital Payment) के जरिए भी अपने काम कर सकते हैं।

अप्रैल 2023 में बैंक अवकाश की ल‍िस्‍ट

  1. 9 अप्रैल 2023 (रविवार)- अवकाश
  2. 14 अप्रैल, 2023 (शुक्रवार) – डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर जयंती / बोहाग बिहू / चीराओबा / वैशाखी / बैसाखी / तमिल नववर्ष दिवस / महा बिसुभा संक्रांति / बीजू महोत्सव / बिसू महोत्सव
  3. 15 अप्रैल, 2023 (शनिवार) – विशु / बोहाग बिहू / हिमाचल दिवस / बंगाली नव वर्ष दिवस
  4. 16 अप्रैल 2023 (रविवार)- अवकाश
  5. 18 अप्रैल, 2023 (मंगलवार) – शब-ए-कद्र
  6. 21 अप्रैल 2023 (शुक्रवार) – ईद-उल-फितर (रमजान ईद)/गरिया पूजा/जुमात-उल-विदा
  7. 22 अप्रैल 2023 (शनिवार)- महीने का चौथा शनिवार और रमजान ईद (ईद-उल-फितर)
  8. 23 अप्रैल 2023 (रविवार)- अवकाश
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews