Bank Holiday 2024: लोकसभा चुनाव के चलते 19 अप्रैल को इन राज्यों में बंद रहेंगे बैंक, छुट्टी घोषित, यहाँ देखें पूरी लिस्ट

bank holiday

Bank Holiday On Loksabha Election

Bank Holiday 2024: लोकसभा चुनाव 19 अप्रैल से शुरू होंगे। परिणाम 4 जून को घोषित होंगे। मतदान के चलते देश के कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। कई राज्यों ने शुक्रवार को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा कर दी है। इस लिस्ट में उत्तराखंड, नागालैंड और तमिलनाडु शामिल है। यहाँ प्राइवेट-पब्लिक सेक्टर बैंकों के साथ-साथ कार्यालय भी बंद रहेंगे।

इन राज्यों में होगी बैंकों की छुट्टी

19 अप्रैल को मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, असम, अरुणाचल प्रदेश, महाराष्ट्र, मणिपुर, मेघालय, राजस्थान, त्रिपुरा, तमिलनाडु, सिक्किम, मिजोरम और यूपी में भी बैंक बंद रहेंगे। कुछ राज्यों में कुछ सीटों पर ही वोटिंग होगी। इस दिन मध्यप्रदेश में शहडोल, जबलपुर, सीधी, मंडला, छिंदवाड़ा और बालाघाट में मतदान होंगे। वहीं इनमें से कुछ राज्यों में सभी सीटों पर मतदान होगा।

इन प्रमुख शहरों में बंद रहेंगे बैंक

लोकसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के लिए जयपुर, देहरादून, चेन्नई, नागपूर, ईटानगर, कोहिमा और शिलॉन्ग जैसे प्रमुख शहरों में बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा तमिलनाडु के कन्याकुमारी में भी बैंकों की छुट्टी रहेगी। यदि आपको भी बैंक जाकर कोई काम करना है तो जल्द से जल्द पूरा कर लें।

7 चरणों में होगा आम चुनाव का आयोजन

लोकसभा चुनाव का आयोजन 7 चरणों में होगा। 19 अप्रैल, 26 मई, 7 मई, 13 मई, 20 मई, 25 मई और 1 जून को मतदान होंगे। 4 वोटों की गिनती और विजताओं की घोषणा होगी। वोटिंग के सवैतनिक अवकाश को लेकर चुनाव आयोग ने निर्देश जारी किया था। जिसका पालन करते हुए कई राज्यों में मतदान वाले दिन अवकाश की घोषणा की है। यह फैसला चुनाव में सभी की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिया गया है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews