बैंक की छुट्टियां: 17 मार्च से 5 अप्रैल के बीच इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, बैंकिंग संबंधित कामों पर पड़ सकता है असर, देखें डिटेल्स

Bank Holiday 2026: मार्च महीने में ईद और राम नवमी जैसे त्योहारों के साथ ही साप्ताहिक अवकाश रविवार के चलते कई दिन बैंक बंद रहने वाले हैं जिसके चलते बैकिंग संबंधित कामों पर असर पड़ सकता है। विशेष रूप से 31 मार्च और 1 अप्रैल को सालाना लेखा-बंदी के कारण सार्वजनिक लेन-देन सीमित रहेगा।
bank holiday 2026

अगर बैंक से जुड़ा कोई काम है, तो जल्द से जल्द पूरा कर लें, अन्यथा परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। 17 मार्च 5 अप्रैल के बीच देश के अलग-अलग हिस्सों में बैंक कई दिनों तक बंद रहने वाले हैं। इस अवधि में गुड़ी पड़वा, उगादि, रामनवमी, ईद-उल-फितर जैसे बड़े त्योहारों के साथ साप्ताहिक अवकाश शामिल है। बैंक बंद होने के चलते चेकबुक व पासबुक समेत कई बैंकिंग संबंधित काम प्रभावित हो सकते हैं, हालांकि ऑनलाइन सेवाएं जारी रहेंगी। एटीएम और डेबिट कार्ड लेन-देन भी चालू रहेंगे।

भारतीय रिजर्व बैंक यानी RBI ने 31 मार्च 2026 मंगलवार को वित्तीय वर्ष (Financial Year 2025-26) का अंतिम दिन होने के चलते बैंक हॉलिडे को कैंसिल कर दिया है। पहले यह दिन महावीर जयंती के कारण कुछ राज्यों में बैंक छुट्टी के रूप में सूचीबद्ध था लेकिन अब RBI के निर्देश के बाद बैंक इस दिन खुले रहेंगे। RBI के निर्देशों के अनुसार, सरकारी लेन-देन (Tax payments, GST आदि) को संभालने वाली बैंक शाखाएं इस दिन खुली रह सकती हैं।

इस तरह तय होती हैं बैंक की छुट्टियां

भारत में बैंक की छुट्टियों में राष्ट्रीय अवकाश (राजपत्रित अवकाश) व सरकारी अवकाश (राज्य/केंद्र) शामिल हैं। राज्य सरकार की छुट्टियां अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग होती हैं, जबकि केंद्र सरकार की छुट्टियां पूरे देश में एक जैसी रहती हैं। साथ ही क्षेत्रीय छुट्टियां किसी विशेष राज्य या क्षेत्र से संबंधित होती हैं। एक राज्य में किसी दिन अवकाश होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे राज्य में भी छुट्टी होगी। सभी राज्यों की बैंक छुट्टियां स्थानीय मान्यताओं और पर्व-त्योहारों के आधार पर अलग-अलग दिनों को होती हैं।

17 मार्च से 5 अप्रैल के बीच कब-कब बंद रहेंगे बैंक

  • ​17 मार्च (मंगलवार): शब-ए-कद्र (जम्मू और श्रीनगर में अवकाश)।
  • ​19 मार्च (गुरुवार): गुड़ी पड़वा / उगादी महोत्सव/तेलुगु नववर्ष दिवस/पहला नवरात्र (बेलापुर, बेंगलुरू, चेन्नई, हैदराबाद, इंफाल, जम्मू, मुंबई, नागपुर, पणजी, श्रीनगर और विजयवाड़ा )
  • ​20 मार्च (शुक्रवार): ईद-उल-फितर (रमजान)/जुमात-उल-विदा (जम्मू, कोच्चि, श्रीनगर, तिरुवनंतपुरम और विजयवाज)
  • ​21 मार्च (शनिवार): रमजान ईद (ईद-उल-फितर) (कोच्चि, शिमला, तिरुवनंतपुरम और विजयवाड़ा छोड़कर बाकी शहरों के बैंक बंद रहेंगे)।
  • ​26 मार्च (गुरुवार): श्री राम नवमी (अहमदाबाद, आइजोल, बेलापुर, चंडीगढ़, देहरादून, जयपुर, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, रांची और शिमला)।​
  • 27 मार्च: श्री राम नवमी (भोपाल, भुवनेश्वर, गंगटोक, हैदराबाद, पटना और विजयवाड़ा )
  • 31 मार्च (मंगलवार): महावीर जयंती (अहमदाबाद, बेलापुर, बेंगलुरू, भोपाल, चेन्नई, जयपुर, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, न्यू दिल्ली, पटना, रायपुर और रांची)।
  • ​1 अप्रैल (बुधवार): बैंकों की वार्षिक लेखाबंदी (Annual Closing) के कारण देशभर में ग्राहकों के लिए कई बैंक शाखाएं बंद रह सकती हैं, हालांकि कर्मचारी आंतरिक कार्य करेंगे।
  • ​3 अप्रैल (शुक्रवार): गुड फ्राइडे के अवसर पर कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।

साप्ताहिक अवकाश (शनिवार और रविवार)

​महीने के दूसरे और चौथे शनिवार के साथ-साथ सभी रविवार को बैंक बंद रहेंगे:

  • ​22 मार्च : रविवार
  • ​28 मार्च : चौथा शनिवार
  • ​29 मार्च : रविवार
  • 5 अप्रैल : रविवार

ये ऑनलाइन सेवाएं जारी रहेंगी

  • बैंक की छुट्टियों के दौरान ग्राहक ऑनलाइन सेवाओं का उपयोग कर सकते है, क्योंकि यूपीआई (UPI), मोबाइल बैंकिंग (Mobile Banking), इंटरनेट बैंकिंग (Internet Banking) जैसी डिजिटल सेवाओं (Digital Banking) पर बैंक की छुट्टियों का कोई असर नहीं होता है।
  • जिस भी बैंक में आपका खाता हो उस बैंक की अधिकारिक वेबसाइट या मोबाइल ऐप के जरिए आप नेट बैंकिंग का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें मनी ट्रांसफर ,बिलों का भुगतान और बैलेंस चेक की सुविधा उपलब्ध मिलती है।
  • पैसे ट्रांसफर करने के लिए यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) एक सुरक्षित तरीका है आपको केवल UPI ऐप जैसे गूगल पे, फोन पे, पेटीएम (Google Pay, phonePe, paytm) आदि का इस्तेमाल करना होता है।
  • इसके अलावा ग्राहक स्मार्टफोन पर बैंक की मोबाइल ऐप के जरिए भी कई सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं, जैसे फंड ट्रांसफर, मोबाइल रिचार्ज, यूटिलिटी बिल पेमेंट आदि।
  • पैसे निकालने, बैलेंस चेक करने और मिनी स्टेटमेंट प्राप्त करने के लिए एटीएम हमेशा उपलब्ध रहते हैं। एटीएम में कार्डलेस कैश विड्रॉल जैसी सुविधाओं का भी उपयोग कर सकते हैं।

नोट: ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि वे बैंक जाने से पहले अपने शहर की स्थानीय बैंक शाखा से छुट्टियों के बारे में जानकारी पता कर लें, क्योंकि भारत में बैंक छुट्टियां अलग-अलग राज्यों के स्थानीय त्योहारों पर निर्भर करती हैं। इसके अलावा आप RBI की आधिकारिक वेबसाइट या बैंक ऐप पर भी ताजा अपडेट्स चेक कर सकते हैं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews