बैंक की छुट्टियां 2024: फटाफट निपटा लें सारे काम, 7 से 29 सितंबर के बीच इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, बैंकिंग संबंधित होंगे प्रभावित!

सितंबर में गणेश चतुर्थी, बारावफात, ईद-ए-मिलाद-उल-नबी आदि जैसे त्योहारों के कारण बैंक बंद रहेंगे।इसमें दूसरे और चौथे शनिवार और रविवार की छुट्टी भी शामिल हैं।
bank holiday 2026

September Bank Holidays 2024: बैंक यूजर्स के लिए काम की खबर है। आज 7 सितंबर को गणेश चतुर्थी के मौके पर देश के कई राज्यों में बैंकों की छुट्टी रहने वाली है। आरबीआई की लिस्ट के अनुसार महाराष्ट्र, गोवा, गुजरात, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, कर्नाटक, तमिलनाडु और तेलंगाना में आज शनिवार को बैंकों की छुट्टी रहेगी।गणेश चतुर्थी के दिन मुंबई, नागपुर, पणजी, अहमदाबाद, बेलापुर, बेंगलुरु, चेन्‍नई, भुवनेश्‍वर, हैदराबाद (आंध्र प्रदेश और तेलंगाना) में बैंक बंद रहेंगे।

इसके अलावा सितंबर में बारावफात, ईद-ए-मिलाद-उल-नबी आदि जैसे त्योहारों के कारण भी बैंक बंद रहेंगे।इसमें दूसरे और चौथे शनिवार और रविवार की छुट्टी भी शामिल हैं।आरबीआई की लिस्ट के तहत सितंबर में अलग त्योहारों और जयंती के चलते 13 दिन बैंक बंद रहने वाले है, ऐसे में बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है तो फटाफट निपटा लें।लगातार छुट्टियों के चलते चेकबुक और पासबुक समेत कई काम प्रभावित हो सकते है, हालांकि ऑनलाइन सेवाएं जारी रहेंगी, जिनका आप उपयोग कर सकते है।

September Bank Holidays List

  1. 7 सितंबर 2024 – गणेश चतुर्थी (कई राज्यों में अवकाश)
  2. 8 सितंबर 2024 – रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
  3. 14 सितंबर 2024 – दूसरा शनिवार
  4. 15 सितंबर 2024 – रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
  5. 16 सितंबर 2024 – ईद-ए-मिलाद (कई राज्यों में छुट्टी)
  6. 17 सितंबर, 2024 – मिलाद-उन-नबी के कारण गंगटोक रायपुर के बैंक बंद ।
  7. 18 सितंबर, 2024 – पंग-लहबसोल की वजह से गंगटोक के बैंक बंद ।
  8. 20 सितंबर, 2024 – ईद-ए-मिलाद-उल-नबी पर जम्मू और श्रीनगर के बैंक बंद।
  9. 21 सितंबर, 2024 – श्री नारायण गुरु समाधि दिवस पर कोच्चि त्रिवेंद्रम में बैंक बंद
  10. 22 सितम्बर 2024 – रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
  11. 23 सितंबर,2024 – महाराजा हरिसिंह के जन्मदिन के कारण जम्मू और श्रीनगर में बैंकों बंद।
  12. 28 सितंबर, 2024 – चौथे शनिवार को बैंक बंद (कई राज्यों में) ।
  13. 29 सितंबर, 2024 – रविवार के कारण पूरे देश में बैंक बंद ।

इन Online सेवाओं की ले सकते है मदद

  • बैंक की छुट्टियों के दौरान कस्टमर्स ऑनलाइन सेवाओं का उपयोग कर सकते है।
  • यूपीआई (UPI), मोबाइल बैंकिंग (Mobile Banking), इंटरनेट बैंकिंग (Internet Banking) जैसी डिजिटल सेवाओं (Digital Banking) पर बैंक हॉलीडे का कोई असर नहीं होता है।
  • यूजर्स UPI के द्वारा पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं। कैश विड्रॉल के लिए आप एटीएम का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • नेट बैंकिंग (Net Banking), एटीएम (ATM), डिजिटल पेमेंट के जरिए भी अपने काम कर सकते हैं।
  • बैंक बंद होने के बावजूद भी ग्राहक आसानी से क्रेडिट (Credit Card) और डेबिट कार्ड (Debit Card) से भी पेमेंट कर सकते हैं।
  • पैसों को आप एक खाते से दूसरे खाते में नेट बैंकिंग या मोबाइल बैंकिंग के जरिए ट्रांसफर कर सकते हैं।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews