Bank Holiday 2023 : जल्द निपटा लें जरूरी काम, 12 से 26 फरवरी के बीच इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, काम होंगे प्रभावित!

bank holiday in oct nov 2023

Bank Holidays In February 2023 : सभी बैंक के ग्राहकों के लिए काम की खबर है। अगर बैंक संबंधित कोई भी काम है तो जल्द से जल्द निपटा लें, क्योंकि 12 फरवरी से 26 फरवरी के बीच 8 दिन बैंक बंद रहेंगे। इसके चलते कई बैंकिंग संबंधित काम प्रभावित हो सकते है, हालांकि ऑनलाइन सेवाएं जारी रहेंगी।

दरअसल, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने फरवरी 2023 के बैंक की छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी है। फरवरी में कुल 28 दिनों में से बैंक 10 दिन अलग-अलग राज्यों में बंद रहेंगे।   अगर आप कोई जरूरी काम निपटाना चाहते हैं तो नेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग के जरिए निपटा सकते हैं। इसके अलावा एक खाते से दूसरे में पैसे ट्रांसफर करने के लिए आप यूपीआई (UPI) यूज कर सकते हैं,वही आप क्रेडिट, डेबिट कार्ड का भी आसानी से यूज कर सकते हैं।

जारी रहेंगी ऑनलाइन सेवाएं

राहत की खबर ये है कि ऑनलाइन (Online transaction) सेवाएं Google Pay, Phone Pay, Paytm,इंटरनेट बैंकिंग (Online Transfer) सेवाएं जारी रहेगी, लेकिन चेकबुक-पासबुक के कामों पर असर पड़ सकता है। नेट बैंकिंग (Net Banking), एटीएम (ATM), डिजिटल पेमेंट (Digital Payment) के जरिए भी अपने काम कर सकते हैं।

February Bank Holidays 2023

  • 12 फरवरी, 2023- रविवार (पूरे भारत में बैंक रहेंगे बंद)
  • 15 फरवरी, 2023- Lui-Ngai-Ni (हैदराबाद में बैंक रहेंगे बंद)
  • 18 फरवरी, 2023- महाशिवरात्रि (अहमदाबाद, बेलापुर, बेंगलुरु, हैदराबाद, कानपुर, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, रायपुर, रांची, शिमला, तिरुवनंतपुरम में बैंक रहेंगे बंद)
  • 19 फरवरी, 2023 – रविवार (पूरे भारत में बैंक रहेंगे बंद)
  • 20 फरवरी, 2023-स्टेट डे (आइजॉल में बैंक रहेंगे बंद)
  • 21 फरवरी, 2023- लोसार (गंगटोक में बैंक रहेंगे बंद)
  • 25 फरवरी, 2023- तीसरा शनिवार (पूरे देश में बैंक रहेंगे बंद)
  • 26 फरवरी, 2023- रविवार (पूरे भारत में बैंक रहेंगे बंद)
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews