Bank Loan: इस सरकारी बैंक ने दिया ग्राहकों को झटका, महंगा किया लोन, ब्याज दरों में हुआ इजाफा, 1 अप्रैल से लागू होंगे नए रेट्स

Bank loan

Bank Loan Interest Rates Hike: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया  की एमपीसी बैठक के फैसले से पहले ही बैंकों ऑफ इंडिया ने लोन के ब्याज दरों में इजाफा कर दिया है। BOI देश के सबसे पुराने सरकारी बैंकों में से एक है। नई रेट्स 1 अप्रैल से लागू होंगे। बैंक ने लोन से ब्याज दरों में 10 bps की वृद्धि की है। दरें 2.75% से बढ़कर 2.85% तक पहुँच चुकी हैं। जो भी ग्राहक लोन लेने की प्लानिंग कर रहे हैं उनपर इस फैसले का गहरा प्रभाव पड़ सकता है।

इन बैंकों ने भी महंगा किया लोन

बैंक ऑफ इंडिया ने अलावा दो अन्य बैंकों ने भी लोन के ब्याज दरों में बदलाव किया है। प्राइवेट सेक्टर के HDFC Bank ने एमसीएलआर दरों में 5 बेसिस प्वाइंट्स का इजाफा किया है। पब्लिक सेक्टर के इंडियन बैंक ने भी बेंचमार्क प्राइम लेंडिंग रेट (BPLR) में 5 बेसिस प्वाइंट्स का इजाफा किया है।

3 अप्रैल से शुरू होगी आरबीआई एमपीसी बैठक

आरबीआई के तीन दिवसीय मौद्रिक नीति समिति बैठक का आयोजन 3 अप्रैल को होगा। 5 अप्रैल को केन्द्रीय बैंक फैसलों की घोषणा करेगा। बैठक में रेपो रेट को लेकर बड़ा फैसला हो सकता है। हालांकि 6 बार आरबीआई ने रेपो दरों में कोई बदलाव न करने का फैसला लिया है। वर्तमान में रेपो रेट 6.5% पर बरकरार है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews