Bank News: ग्राहकों के लिए जरूरी खबर, अब हफ्ते में 2 दिन बंद रहेंगे बैंक, छुट्टी पर रहेंगे कर्मचारी, ये है वजह

Bank News: ग्राहकों के लिए जरूरी खबर, अब हफ्ते में 2 दिन बंद रहेंगे बैंक, छुट्टी पर रहेंगे कर्मचारी, ये है वजह

Bank News: बैंक के कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। बहुत जल्द देश के सभी बैंकों में फाइव डे वीक (Five Day Week) के नियम लागू हो सकते हैं। इसका मतलब यह है कि कर्मचारी सप्ताह में दो दिन छुट्टी पर रहेंगे। हालांकि इसके तहत उन्हें हर दिन ज्यादा समय तक काम करना होगा। इस फैसले पर इंडियन बैंक्स एसोसिएशन और यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक ने सहमति भी जताई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसे शुरू करने की प्लानिंग भी हो रही है। रिपोर्ट के मुताबिक आरबीआई ने भी इस प्रस्ताव पर सहमति जताई है।

इतने दिन करना होगा कर्मचारियों को काम

बता दें कि बैंक में हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को छुट्टी रहती है। साथ ही हर रविवार भी अवकाश रहता है। नए नियमों के तहत अब बैंक के कर्मचारियों को हर शनिवार और रविवार छुट्टी मिलेगी। लेकिन 40 मिनट ज्यादा काम करना होगा। इस सुविधा की मांग लंबे समय से हो रही है। रिपोर्ट के मुताबिक कर्मचारियों को सुबह 9:45 बजे लेकर शाम 5:30 बजे तक काम करना होगा।

एलआईसी ने साल 2022 में लागू किया था ये नियम

एलआईसी द्वारा पिछले साल शेयर मार्केट में लिस्टिंग से पहले फाइव डे वीक की सुविधा दी गई थी। जिसके बाद यह मांग तेज हो गई। ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स एसोसीएशन के महासचिव एस नगराजन के मुताबिक इस नियम को नेगोशिएबल इन्स्ट्रूमेंट्स एक्ट के एक्शन 25 के तहत शनिवार को छुट्टियाँ घोषित करनी होगी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews