Bank News: ग्राहकों के लिए PNB ने जारी किया अलर्ट, फटाफट निपटा लें ये काम, वरना बंद हो जाएगा खाता

पीएनबी ने एक महीने के भीतर ऐसे अकाउंट को बंद करने की घोषणा कर दी है, जिसमें 3 वर्षों से कोई लेनदेन नहीं हुआ है।
bank news , pnb alert

Bank News: पंजाब नेशनल बैंक (PNB Customer Alert) ने ग्राहकों के लिए अहम सूचना जारी की है। साथ ही उन खातों को लेकर अलर्ट जारी किया है, जिनमें पिछले 3 वर्ष से कोई भी लेनदेन नहीं हुआ है, न ही कोई बैलेंस है। 30 दिनों के भीतर इन इनकॉर्पोरेटिव और डॉर्मन्ट अकाउंट को बंद कर दिया जाएगा। बैंक ने खातों इन खातों के गलत इस्तेमाल के खतरे को रोकने के लिए यह कदम उठाया है।

30 अप्रैल के बेस पर होगी निष्क्रिय खातों की गणना

पीएनबी द्वारा जारी सूचना के अनुसार इन खातों की गणना 30 अप्रैल 2024 से आधार पर की जाएगी। निष्क्रिय खातों को नोटिस जारी होने के एक महीने के भीतर बंद किया जाएगा। इसके लिए ग्राहकों कोई नोटिस भी नहीं दिया जाएगा। हालांकि डिमैट अकाउंट और लॉकर से जुड़े खातों को सस्पेंड नहीं किया जाएगा। इसके अलावा 25 वर्ष से कम आयु का स्टूडेंट्स अकाउंट, नाबालिक का अकाउंट और विभिन्न सरकारी योजनाओं से जुड़े खातों को बंद नहीं किया है।

सरकारी योजनाओं से लिंक्ड अकाउंट नहीं होंगे बंद

यदि आपका खाता प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJYBY), सुकन्या समृद्धि योजना (SSY), पीएम सूरक्षा बीमा योजना (PMSBY) और अटल पेंशन योजना जैसे योजनाओं से जुड़े हैं और अपने 3 सालों से कोई ट्रांजेक्शन नहीं किया है, तो आपको टेंशन लेने की जरूरत नहीं है। बैंक ऐसे खातों पर कोई एक्शन नहीं लेगा। इतना ही नहीं DBT और कोर्ट के आदेश पर फ्रीज़ खातों को भी बंद नहीं किया जाएगा।

ऐसे एक्टिव करवा पाएंगे अकाउंट?

एक बार खाता बंद हो जाने पर ग्राहकों पुनः इन्हें एक्टिव भी करवा पाएंगे। इसके लिए बैंक ब्रांच में जाकर केवाईसी दस्तावेजों को जमा करना होगा। ऐसा न करने पर आपके अकाउंट को एक्टिव नहीं किया जाएगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews