ओडिशा के बालासोर में खुलेगा बैंक नोट पेपर मिल

rbi jobs

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। बैंक नोट पेपर मिल (बीएनपीएम) इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने घोषणा की है कि वो बहुत जल्द 2500 करोड़ रुपये के निवेश के साथ ओडिशा के बालासोर जिले में एक बैंक नोट पेपर मिल स्थापित करने की योजना बना रहा है।

इसी कड़ी में बीएनपीएम इंडिया के प्रबंध निदेशक थलीकेरप्पा एस. ने बुधवार को राज्य के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से मुलाकात की और उन्हें प्रस्तावित परियोजना के बारे में जानकारी दी। इस दौरान मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने कहा कि पटनायक ने उन्हें परियोजना के अमल में लाने के लिए हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है।

ये भी पढ़े … पीएम बनने की रेस में ऋषि सुनक ने पहले दौर में हासिल की जीत

बीएनपीएम भारतीय रिजर्व बैंक नोट मुद्रण लिमिटेड (बीआरबीएनएमपीएल) का एक संयुक्त उद्यम है, जो भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी और सिक्योरिटी प्रिंटिंग एंड मिंटिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (एसपीएमसीआईएल) के अंतर्गत काम करता है।

इससे पहले मंगलवार को आरबीआई और बीएनपीएम इंडिया के अधिकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने परियोजना के लिए प्रस्तावित स्थल का भी दौरा किया था। जानकारी के मुताबिक इस प्रोजेक्ट के लिए करीब 100 एकड़ जमीन की जरूरत है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews