सरकारी बैंक लेकर आया खास जीरो बैलेंस Saving Account, मिलेगा फ्री क्रेडिट कार्ड, नाबालिग भी उठा सकते हैं लाभ

saving account

Saving Account: सेविंग अकाउंट लोगों के लिए एक तरह का गुल्लक होता है। जिसमें वे अपनी सेविंग को जमा करते हैं। कई बैंक बचत खाते पर अलग-अलग सुविधाएं भी प्रदान भी करते हैं। हाल ही में देश के मुख्य पब्लिक सेक्टर बैंकों में से एक “बैंक ऑफ बड़ौदा” ने खास सेविंग अकाउंट लॉन्च किया है। जिसके तहत ग्राहकों को अनेक प्रकार की सुविधाएं भी प्रदान कर रहा है।

सेविंग अकाउंट के बारे में

बैंक ऑफ बड़ौदा के इस खास बचत खाते का नाम “BOB Lite Saving Account” है। त्योहारों के अवसर पर बैंक ने इस स्कीम को लॉन्च किया है। यह एक लाइफ टाइम जीरो बैलेंस सेविंग्स अकाउंट है। मतलब आपको न्यूनतम बैलेंस रखने की जरूरी नहीं पड़ेगी। इस सेविंग अकाउंट का लाभ 10 वर्ष से अधिक आयु का कोई भी व्यक्ति उठाया सकता है। हालांकि 10-14 वर्ष आयु वाले खाताधारकों के अकाउंट में 10,000 रुपये से अधिक जमा राशि नहीं होनी चाहिए।

मिलेगा इन सुविधाओं का लाभ

लाइट सेविंग अकाउंट खुलवाने पर कई सुविधाओं का लाभ भी बैंक देगा। ग्राहकों को 30 पेज का चेकबुक फ्री में मिलता है। निर्धारित राशि बनाए रखने पर फ्री प्लेटिनम डेबिट कार्ड मिलता है। मेट्रो शहरों के लिए जमा राशि 3000 रुपये, सेमी अर्बन शहरों के लिए 2000 रुपये और ग्रामीण इलाकों के लिए 1000 रुपये तय की गई है। इसके अलावा बैंक कुछ खाताधारकों को फ्री लाइफटाइम क्रेडिट कार्ड भी ऑफर कर रहा है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews