Bank Rules: 1 जनवरी से पहले निपटा लें बैंक और पैसों से जुड़े ये काम, बदल जाएंगे नियम, होगा भारी नुकसान

Bank Rules: 1 जनवरी से पहले निपटा लें बैंक और पैसों से जुड़े ये काम, बदल जाएंगे नियम, होगा भारी नुकसान

Bank Rules: दिसंबर का महिना खत्म होने में बस कुछ दिन ही बाकी है। नए साल के साथ कई नए बदलाव भी नजर आएंगे। क्रेडिट कार्ड, पेमेंट सिस्टम, बैंक लॉकर और पैसों से जुड़े अन्य कई नियमों में बदलाव होंगे। इसलिए इस साल के खत्म होने से पहले कुछ करूरी कार्यों को निपटा लें।

क्रेडिट कार्ड के नियम

31 दिसंबर के बाद Credit Card से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण बदलाव होने वाले हैं। यदि आप भी क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं, तो एक जनवरी से पहले अपने सारे रिवार्ड पॉइंट्स को रिडीम करवाना ना भूलें। वरना इनके लैप्स होने का खतरा बना रहेगा। एचडीएफसी समेत कई बैंक नए साल की शुरुआत के साथ यह नियम लागू करने वाले हैं।

महंगा हो सकता है बीमा प्रीमियम

1 जनवरी से बीमा प्रीमियम महंगा हो सकता है। फिलहाल, IRDAI वाहनों के इस्तेमाल और उनके मेंटेनेंस के हिसाब से बीमा प्रीमियम में कुछ अहम बदलाव करने की योजना बना रहा है। इसके परिणाम स्वरूप वाहनछलकों को महंने प्रीमियम का भुगतान करना पड़ेगा।

बैंक लॉकर से जुड़े बदलाव

यदि आप भी बैंक लॉकर का इस्तेमाल करते हैं तो यह बात जरूर जान लें। आरबीआई के गाइडलाइंस के मुताबिक ग्राहकों को 31 दिसंबर से पहले न्यू लॉकर एग्रीमेंट कराना अनिवार्य होगा। 1 जनवरी 2023 से सेफ डिपॉजिट लॉकर होल्डर्स द्वारा नए लॉकर एग्रीमेंट के लिए पात्रता भी दिखाना भी जूरी होगा। साथ ही रिन्यू करवाने के लिए एग्रीमेंट करवाना होगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews