
AI Generated Image
नवंबर महीने में बैंकिंग सेक्टर में कई बड़े बदलाव होने वाले हैं। देश के कई बड़े बैंकों ने नए नियमों (Banking Rules) की घोषणा की है, जो 1 से लेकर 21 नवंबर के बीच लागू होने वाले हैं। इसका प्रभाव ग्राहकों पर पड़ेगा। कई सेवाओं के शुल्क में वृद्धि की गई है। वहीं कुछ के लिए राहत भी मिली है। इसमें डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, एटीएम, जमा खाता इत्यादि शामिल हैं।
पब्लिक सेक्टर के पंजाब नेशनल बैंक और केनरा बैंक ने क्रेडिट कार्ड से जुड़े नियमों में बदलाव किया है। वहीं सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने 69 पैरामीटर में कई सेवाओं के शुल्क में संशोधन का ऐलान किया है। इंडसइंड बैंक ने सेविंग्स अकाउंट और डेबिट कार्ड से जुड़े नियम बदले हैं। जबकि आईसीआईसीआई बैंक भी क्रेडिट कार्ड से जुड़े नए नियमों की घोषणा कर दी है।
पंजाब नेशनल बैंक
पंजाब नेशनल बैंक 1 नवंबर से क्रेडिट कार्ड से जुड़े नए नियम लागू करेगा। सभी रुपे/वीजा क्रेडिट कार्ड पर यूटिलिटी बिल और रिवार्ड रीडेंप्शन फीस लगेगा। डोमेस्टिक पीएनबी एटीएम में वीजा और रुपे कार्ड के सभी वेरिएंट के लिए 2.5% एडवांस्ड ट्रांजेक्शन चार्ज लेगा, जिसकी अधिकतम लिमिट 400 रुपये होगी। वर्तमान में चार्ज 2% है, जबकि अधिकतम सीमा 100 से लेकर 150 रुपये के बीच है। लेट पेमेंट फीस में भी बदलाव किया है, जो अलग-अलग अमाउंट पर निर्भर करता है। बैंक वीजा और रुपे क्रेडिट कार्ड के सभी वेरिएंट पर हर रिडेंप्शन रिक्वेस्ट पर 99 रुपये शुल्क लेगा।
केनरा बैंक नए नियम
इस बैंक ने भी क्रेडिट कार्ड ईएमआई जुड़े नियम बदले है। 1 नवंबर से 3, 6 और 9 महीने के लिए ब्याज दर 14% होने वाला है, जो वर्तमान में 13% सलाना है। 12, 15 और 18 महीने की अवधि के लिए 15% ब्याज लगेगा। वर्तमान में 12, 18 और 24 महीने के अवधि के लिए ब्याज 14% है। 21 और 24 महीने की अवधि के लिए ब्याज दर 16% होगा।
प्रोसेसिंग फीस लिमिट न्यूनतम 100 रुपये और अधिकतम 200 रुपये और जीएसटी है। 1 नवंबर से इसकी लिमिट अधिकतम 499 रुपये और जीएसटी होने वाली है। हालांकि न्यूनतम लिमिट में कोई बदलाव नहीं किया गया है। वहीं प्रोसेसिंग फीस 2% होगी।
इंडसइंड बैंक नए नियम
1 नवंबर से डेबिट कार्ड यूजर्स को POS ट्रांजेक्शन डिक्लाइन होने पर 25 रुपये प्रति ट्रांजेक्शन शुल्क का भुगतान करना होगा। यदि कम फंड होने पर इंडसइंड बैंक एटीएम पर एटीएम ट्रांजेक्शन फेल होता है तो ग्राहकों को 25 रुपये प्रति ट्रांजेक्शन शुल्क का भुगतान करना होगा। ऐसे डेबिट कार्ड होल्डर जो Grande DC प्रोग्राम के अंदर नहीं आते, उन्हें अब 1999 रुपये शुल्क देना होगा।
बैंक ने कुछ चुनिंदा डेबिट कार्ड के लिए एटीएम से नगद निकाली और पॉइंट ऑफ सेल ई-कॉमर्स लेनदेन चार्ज में भी बदलाव किया है, जो 15 नवंबर से लागू होंगे। रुपे डेबिट कार्ड के लिए एटीएम ट्रांजेक्शन लिमिट को बढ़ाकर 50,000 रुपये कर दिया गया है, जो वर्तमान में 25000 या 50000 रुपये है। पीओएस और ई-कॉमर्स लिमिट को भी बढ़ाकर 2 लाख रुपये कर दिया गया है, जो वर्तमान में 50 हजार रुपये से लेकर एक लाख रुपये के बीच है।

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया
पब्लिक सेक्टर का यह बैंक 21 नवंबर से 69 पैरामीटर में कई सेवाओं के जुड़े बदलाव करने वाला है। जनरल करंट अकाउंट के लिए ग्रामीण और सेमी अर्बन क्षेत्र में AMB नॉन मेंटेनेंस चार्ज 500 रुपये प्रति तिमाही होगा। अर्बन/मेट्रो के लिए 1,000 रुपये प्रति तिमाही शुल्क होगा, जो वर्तमान में 100 रुपये से लेकर 600 रुपये है। सेविंग्स अकाउंट के लिए चेक बुक इशू करने के लिए शुल्क 5 रुपये प्रति लीव होगा, जो फिलहाल 3 रुपये है। इसके अलावा डिमांड ड्राफ्ट और लॉकर से जुड़े चार्ज में भी बदलाव हुआ है।
आईसीआईसीआई बैंक नए नियम
MakeMyTrip आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड के लिए नए नियम 10 नवंबर से लागू होंगे। इंटरनेशनल ट्रांजैक्शन पर ज़ीरो फॉरेक्स मार्कअप चार्ज लगेगा, जो वर्तमान में 0.99% है। इंटरनेशनल ट्रांजैक्शन पर रिवॉर्ड पॉइंट अर्निंग बंद होगी। मेकमायट्रिप वॉलेट/अकाउंट में जमा होने वाले माय कैश रिवार्ड प्वाइंट क्रेडिट होने की तारीख से 24 महीने तक वैलिड रहेंगे।

