Tax Saving FD: इन बैंकों की टैक्स सेविंग एफडी पर मिलेगा शानदार रिटर्न, 8 % तक है ब्याज दर, यहाँ देखें लिस्ट

Tax Saving FD: इन बैंकों की टैक्स सेविंग एफडी पर मिलेगा शानदार रिटर्न, 8 % तक है ब्याज दर, यहाँ देखें लिस्ट

Banking Updates: फिक्स्ड डिपॉजिट बचत का बेहतरीन विकल्प माना जाता है। सेविंग्स अकाउंट के मुकाबले बैंक के ग्राहक एफडी करवाना ज्यादा पसंद करते हैं। बैंक भी ग्राहकों को कई तरह ही सुविधा प्रदान करते हैं। जिसमें से एक टैक्स सेविंग एफडी है। Tax Saving FD में टैक्स की बचत होती है। इतना ही नहीं कई बैंक वर्तमान समय से इन योजनाओं पर शानदार रिटर्न भी दे रहे हैं। टैक्स सेविंग एफडी उछ जोखिम वाले इक्विटी इनवेस्टमेंट और अन्य ऑप्शन से भी सुरक्षा प्रदान करता है।

आयकर अधिनियम, 1962 की धारा 80C के तहत इन योजनाओं पर टैक्स छूट मिलती है, जिसका दावा बैंक करते हैं। केवल 5 साल की अवधि में मैच्योर होने वाल्व योजनाओं पर ही 1.5 लाख का छूट मिलता है। हालांकि आयकर की धार 80TTB के तहत वरिष्ठ नागरिकों को एक वित्तीय वर्ष 50,000 रुपये की छूट का लाभ मिलता है।

टैक्स सेविंग स्कीम पर सबसे ज्यादा ब्याज डीसीबी बैंक दे रहा है, दरें 8.1 फीसदी है। कई ऐसे बैंक हैं जो 7 फीसदी से अधिक का ब्याज दे रहा हैं। देश का सबसे बड़ा ब्लिक सेक्टर बैंक बैंक ऑफ इंडिया इस खास एफडी स्कीम 7.50 फीसदी का ब्याज दे रहा है।

पंजाब नेशनल बैंक 7 फीसदी इंटरेस्ट दे रहा है। एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और आइडीएफसी बैंक  7.5 फीसदी ब्याज प्रदान कर रहे हैं। बैंक ऑफ बड़ौदा 7.15 फीसदी ब्याज दे रहा है। वहीं एक्सिस बैंक और इंडसइंड इन ब्याज दर 7.75 फीसदी है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews