Bank Holidays : रक्षाबंधन-जन्माष्टमी…25 अगस्त से 14 सितंबर के बीच कब-कब और कहां-कहां बंद रहेंगे बैंक, देखें लिस्ट

Bank Holiday 2026: आने वाले दिनों में रक्षाबंधन, जन्माष्टमी और ओणम जैसे त्यौहार पड़ने वाले है, जिसके चलते बैंकों में छुट्टी रहने वाली है, हालांकि ऑनलाइन सेवाएं जारी रहेंगी। आइए जानते हैं आने वाले दिनों में कब-कब और कहां बैंक बंद रहेंगे.....
bank holiday 2026

अगर बैंक से संबंधित कोई भी काम है, तो जल्द से जल्द पूरा कर लीजिए क्योंकि 25 अगस्त से 14 सितंबर 2026 के बीच त्योहारों (रक्षाबंधन, जन्माष्टमी), साप्ताहिक अवकाशों और क्षेत्रीय छुट्टियों के चलते कई दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। ​ ​हालांकि नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और एटीएम जैसे सेवाएं चालू रहेंगी लेकिन चेकबुक और पासबुक से जुड़े कुछ बैंकिंग संबंधित काम प्रभावित हो सकते है। आइए जानते हैं आने वाले दिनों में कब-कब और कहां-कहां बैंक बंद रहेंगे….

अगस्त-सितंबर बैंक की छुट्टियां

  1. ​25 अगस्त : मिलाद-उन-नबी / ओणम), केरल (कोच्चि, तिरुवनंतपुरम) ,आंध्र प्रदेश (विजयवाड़ा)।
  2. ​26 अगस्त : ईद-ए-मिलाद / तिरुवोनम (दिल्ली, मुंबई, लखनऊ, हैदराबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, पटना आदि अधिकांश राज्यों/राजधानी )
  3. ​28 अगस्त : रक्षाबंधन / पांग-लहाबसोल (राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और सिक्किम ।
  4. ​30 अगस्त : साप्ताहिक अवकाश
  5. ​4 सितम्बर : श्री कृष्ण जन्माष्टमी, गुजरात, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार, तमिलनाडु, तेलंगाना सहित देश के अधिकांश राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।
  6. ​6 सितम्बर: पहला रविवार
  7. ​12 सितम्बर: दूसरा शनिवार , श्रीमंत शंकरदेव की तिरोभाव तिथि असम (गुवाहाटी) में विशेष क्षेत्रीय अवकाश
  8. ​13 सितम्बर: दूसरा रविवार
  9. ​14 सितम्बर : गणेश चतुर्थी, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, ओडिशा और गोवा में बैंक बंद रहेंगे।

बैंक शाखाएं बंद रहने के बावजूद ऑनलाइन बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और एटीएम (ATM) सेवाएं चौबीसों घंटे चालू रहेंगी। ग्राहक अपने डिजिटल ट्रांसफर, यूपीआई (Google Pay, phonePe, paytm) और नेट बैंकिंग से जुड़े काम बिना किसी रुकावट के पूरे कर सकते हैं। पैसे निकालने, बैलेंस चेक करने और मिनी स्टेटमेंट प्राप्त करने के लिए एटीएम हमेशा उपलब्ध रहते हैं। एटीएम में कार्डलेस कैश विड्रॉल जैसी सुविधाओं का भी उपयोग कर सकते हैं।

नोट: ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि वे बैंक जाने से पहले अपने शहर की स्थानीय बैंक शाखा से छुट्टियों के बारे में जानकारी पता कर लें, क्योंकि भारत में बैंक छुट्टियां अलग-अलग राज्यों के स्थानीय त्योहारों पर निर्भर करती हैं। इसके अलावा आप RBI की आधिकारिक वेबसाइट या बैंक ऐप पर भी ताजा अपडेट्स चेक कर सकते हैं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews