दशहरा से पहले इस सरकारी बैंक ने दिया तोहफा, बढ़ाया FD पर ब्याज, 222 दिन के टेन्योर पर मिलेगा 6.30% रिटर्न, जानें नए रेट

बैंक ग्राहकों को 1 साल के एफडी पर 6.30% ब्याज दे रहा है। नए इन्टरेस्ट प्रभावी हो चुके हैं। वरिष्ठ नागरिकों को एक्स्ट्रा ब्याज मिल रहा है।
bank fd

Bank FD Rates: अक्टूबर में पब्लिक सेक्टर के पंजाब एंड सिंध बैंक में फिक्स्डडिपॉजिट के ब्याज दरों में संशोधन किया है। नए नए प्रभावी हो चुके हैं। जो 31 अक्टूबर 2024 तक वैलिड होंगे वैलिड होंगे। इस सरकारी बैंक ने 3 करोड़ रुपये से कम वाले एफडी पर नई ब्याज दरें लागू की है।

बता  दें कि समय-समय पर सभी बैंक ब्याज दरों में संशोधन करते हैं। त्योहारों का सीजन शुरू हो चुका है, जिसे देखते हुए एफडी के इंटरेस्ट रेट में बदलाव किया है। वहीं कुछ दिनों में आरबीआई एमपीसी की बैठक भी होने वाली है।

बैंक ऑफ कर रहा कितना ब्याज (Punjab and Sindh Bank FD Rates)

पंजाब एंड सिंध बैंक सामान्य ग्राहकों को 7 दिन से लेकर 10 साल के टेन्योर पर 2.80% से लेकर 7.30% तक ब्याज ऑफर कर रहा है। सभी टेन्योर पर वरिष्ठ नागरिकों को 0.50% एक्स्ट्रा ब्याज मिल रहा है।  कुछ टेन्योर पर सीनियर सिटीजंस को 0.15% एक्स्ट्रा ब्याज बैंक ऑफर कर रहा है।

इतने दिन के टेन्योर पर मिल रहा सबसे ज्यादा रिटर्न (Fixed Deposit Interest Rate)

सबसे ज्यादा रिटर्न 666 दिनों के एफडी पर मिल रहा है। सामान्य नागरिकों के लिए इंटरेस्ट रेट 7.30% है। वहीं वरिष्ठ नागरिकों के लिए ब्याज दर 7.80% है। 444 तीनों के एचडी पर भी बैंक आकर्षक ब्याज ऑफर कर रहा है। सामान्य इंटरेस्ट रेट 7.25% और वरिष्ठ नागरिकों के लिए 7.75% है। वहीं एक साल के टेन्योर पर 6.30% ब्याज दे रहा है।

टेन्योर और ब्याज दरें (Tenure Wise Interest Rates)

  • 7 से 14 दिन- 2.80%
  • 15 से 30 दिन- 2.80%
  • 31 से 45 दिन- 3%
  • 46 से 90 दिन- 4.25%
  • 91 से 120– 4.25%
  • 121 से 150 दिन- 4.75%
  • 151 से 179 दिन- 4.75%
  • 180 से 221 दिन- 5.25%
  • 222- 6.30%
  • 223 से 269 दिन- 5.25%
  • 333- 7.15%
  •  334 दिन से लेकर 1 साल से कम- 5.50%
  • 1 साल- 6.30%
  • 1 साल से अधिक और 443 दिन- 6%
  • 444 दिन- 7.25%
  • 445 से 665 दिन- 6%
  • 667 दिन- 7.30%
  • 667 दिन से लेकर 2 साल तक- 6%
  • 2 साल से ऊपर और 998 दिन से कम- 6.30%
  • 999 दिन- 6.25%
  • 1000 दिन से लेकर 3 साल से कम- 6.30%
  • 3 साल से लेकर 5 साल- 6%
  • 5 साल से अधिक और 10 साल तक- 6.25%
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews