बजट सत्र से पहले आज मंत्री प्रह्लाद जोशी के नेतृत्व में होगी संसद में सर्वदलीय बैठक

बजट सत्र से पहले आज मंत्री प्रह्लाद जोशी के नेतृत्व में होगी संसद में सर्वदलीय बैठक

All-party meeting: आगामी बजट सत्र से पहले, केंद्र सरकार ने आज संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी के अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक का आयोजन किया है। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य बजट सत्र के शांतिपूर्ण संचालन के लिए सभी राजनीतिक दलों को एकत्रित करना है, ताकि सरकार अपनी नीतियों को सही से प्रस्तुत कर सके और नागरिकों के बीच समर्थन प्राप्त कर सके।

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के संबोधन के साथ बजट सत्र का आयोजन:

जानकारी के अनुसार इस बैठक के बाद, बुधवार (31 जनवरी) को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के संबोधन के साथ बजट सत्र का आयोजन होगा। इसके बाद, 1 फरवरी को केंद्र सरकार की ओर से वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अंतरिम बजट पेश करेंगी, जो मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आखिरी बजट होगा।

बजट सत्र की शुरुआत के एक दिन पहले हो रही इस बैठक का मुख्य उद्देश्य संसदीय कार्यक्रम के शांतिपूर्ण संचालन के लिए सभी राजनीतिक दलों को एकत्र करना है। इस अवसर पर सरकार अपनी नीतियों और योजनाओं को सही से समझाने और समर्थन प्राप्त करने का प्रयास करेगी।

होता क्या है बजट?

बजट, एक राष्ट्रीय स्तर पर सरकार की वित्तीय योजना या रखरखाव का एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है। इसे वार्षिक रूप से तैयार किया जाता है और इसमें सरकार के आय और व्यय की विस्तृत जानकारी होती है। बजट देश के विकास योजनाओं, आर्थिक क्षेत्र के सुधार, और नागरिकों की भलाइयों को ध्यान में रखकर तैयार किया जाता है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews