RBI की एमपीसी बैठक से पहले इस बैंक ने दिया ग्राहकों को झटका, महंगा किया Home Loan, ब्याज दरों में हुई वृद्धि, जानें डिटेल

home loan

Home Loan Interest: देश के सबसे बड़े प्राइवेट सेक्टर बैंक HDFC Bank ने होम लोन महंगा कर दिया है। बैंक ने रेपो लिंक्ड होम लोन के ब्याज दरों में 10-15 बेसिस प्वाइंट्स की वृद्धि की गई है। इसी के साथ लोन का इंटरेस्ट बढ़कर 9.05% से 9.8% तक हो चुका है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया कुछ दिनों में मौद्रिक नीति समिति की बैठक (RBI MPC Meeting) का आयोजन करने वाला है। रेपो रेट को लेकर कोई बड़ा फैसला हो सकता है। इससे पहले ही एचडीएफसी बैंक ने नई ब्याज दरों की घोषणा कर दी है।

ग्रहकों पर पड़ेगा असर, बढ़ेगा ईएमआई का बोझ

बता दें कि रेपो लिंक्ड रेट आरबीआई के रेपो दरों से संबंधित होता है। वर्तमान में रेपो रेट 6.50% पर स्थिर है। एमपीसी ने रेपो रेट में मई 2022 को संशोधन किया था, दरों में 2.5% की बढ़ोत्तरी की गई थी। रेपो लिंक्ड रेट में वृद्धि के कारण ग्राहकों पर ईएमआई का बोझ बढ़ेगा। यदि कोई व्यक्ति 20 साल के लिए 30 लाख रुपये का लोन लेता है तो उसे 9.8% के हिसाब से हर महीने 28554 रुपये ईएमआई का भुगतान करना होगा। ऐसे में केवल ब्याज की राशि ही 38,53, 020 रुपये होगी।

एसबीआई होम लोन की ब्याज दरें

अन्य बैंकों की बात करें तो फिलहाल देश का सबसे बड़ा सरकारी  बैक SBI होम लोन पर 9.15% से लेकर 10.05% ब्याज वसूलता है। वहीं एक्सिस बैंक होम लोन पर 8 .75% से 9.65% ब्याज वसूल रहा है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews