Best Mutual Funds: ये 5 म्यूचूअल फंड बना सकते हैं आपको अमीर, मिलता है तगड़ा रिटर्न, यहाँ देखें लिस्ट

Best Mutual Funds: ये 5 म्यूचूअल फंड बना सकते हैं आपको अमीर, मिलता है तगड़ा रिटर्न, यहाँ देखें लिस्ट

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। आमिर या करोड़पति बनने के लिए पैसे से जुड़ी प्लानिंग करने की जरूरत पड़ती है। यदि आपकी स्ट्रैटिजी सही ना हो तो मेहनत के बाद भी आमिर बनने का सपना अधूरा रह जाता है। म्यूचूअल फंड (Mutual Funds) करोड़पति बनने का अच्छा प्लान साबित हो सकता है। कई ऐसे म्यूचुअल फंड हैं, जिसमें काफी अच्छा रिटर्न मिलता हैं। यदि आप किसी अच्छे म्यूचुअल फंड में इन्वेस्ट करते हैं तो आपको तगड़ा मुनाफा मिल सकता है। ऐसी ही 5 म्यूचुअल फंड की योजनाओं के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं।

HDFC फ्लेक्सी कैप डायरेक्ट ग्रोथ और HDFC फ्लेक्सी कैप ग्रोथ

HDFC फ्लेक्सी कैप डायरेक्ट ग्रोथ और HDFC फ्लेक्सी कैप ग्रोथ में निवेश करना अच्छा ऑप्शन बन सकता है। इसमें निवेश करने से आप एक साल में अच्छा-खासा मुनाफा कमा सकते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक जिन लोगों ने इस म्यूचुअल फंड में इन्वेस्ट किया हैं, उन्हें शानदार रिटर्न मिला है। HDFC फ्लेक्सी कैप डायरेक्ट ग्रोथ में एक साल में निवेशकों को करीब 12 फीसदी तक का रिटर्न मिला। वहीं HDFC फ्लेक्सी कैप ग्रोथ में निवेशकों को करीब 11 फीसदी तक रिटर्न मिला। हालांकि इसमें निवेश करना खतरनाक हो सकता है।

यह बी पढ़ें…प्रदेश में यूरिया डीएपी की कालाबाजारी रोकने कृषि मंत्री कमल पटेल सख्त, जारी किया नंबर

निप्पॉन इंडिया मल्टी कैप डायरेक्ट ग्रोथ और मल्टी कैप ग्रोथ

निप्पॉन इंडिया मल्टी कैप डायरेक्ट ग्रोथ और निप्पॉन मल्टी कैप ग्रोथ दोनों ही म्यूचूअल फंड में काफी अच्छा मुनाफा होता है। पिछले एक साल में इन दोनों फंड ने निवेशकों मालामाल किया है। बीते वर्ष निप्पॉन इंडिया मल्टी कैप डायरेक्ट ग्रोथ में इन्वेस्ट करने वाले को 14 फीसदी तक का रिटर्न मिला। वहीं निप्पॉन मल्टी कैप ग्रोथ में निवेश करने वालों को करीब 13 फीसदी तक का रिटर्न मिला। हालांकि दोनों ही फंड खतरों से भरा है।

यह भी पढ़ें…Honor Play 30M हुआ लॉन्च, बेहद सस्ता है यह 5जी स्मार्टफोन, यहाँ जानें फीचर्स और कीमत

क्वान्ट एक्टिव डायरेक्ट ग्रोथ

क्वान्ट एक्टिव डायरेक्ट ग्रोथ भी इन्वेस्ट करने के लिए बेस्ट ऑप्शन बन सकता है। रिपोर्ट की माने तो पिछले एक साल में इस म्यूचुअल फंड में इन्वेस्ट करने वाले निवेशकों को करीब 11 फीसदी से अधिक का रिटर्न मिला है। हालांकि यह भी काफी रिस्की है।

Disclaimer: इस खबर का उद्देश्य केवल शिक्षित करना है। म्यूचूअल फंड में निवेश करना जोखिम भरा होता है। एमपी ब्रेकिंग न्यूज इन बातों का दावा नहीं करता। कोई भी कदम उठाने से पहले विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews