बुढ़ापे में नहीं होगी टेंशन, एक बार निवेश करने पर जिंदगी भर मिलेगी इनकम, सिंगल प्रीमियम पेंशन प्लान का उठायें लाभ, ये हैं 4 बेस्ट ऑप्शन

pension plan

Pension Plan: सिंगल प्रीमियम पेंशन प्लान के जरिए वरिष्ठ एकमुश्त निवेश पर लाइफटाइम पेंशन का लाभ उठा सकते हैं। इस प्लान के तहत पॉलिसीहोल्डर को रिटायरमेंट के बाद एक निर्धारित इनकम मिलती है। मंथली, वार्षिक, अर्द्धवार्षिक या त्रैमासिक आधार पर पेंशन का लाभ उठा सकते हैं। कई योजनाओं पर टैक्स छूट का लाभ भी मिलता है। खास बात यह है कि ऐसे प्लान में लंबे समय से लिए निवेश करने की जरूरत नहीं पड़ती। इसमें लाइफ कवर का फायदा भी होता है। जरूरत पड़ने पर लोन भी प्राप्त किया जा सकता है। कुछ ऐसे प्लांस हैं, जिसमें वर्तमान में आकर्षक रिटर्न मिल रहा है-

एसबीआई लाइफ सरल रिटायरमेंट सेवर प्लान

एसबीआई लाइफ के खास प्लान के जरिए पॉलिसिहोल्डर रिटायरमेंट के बाद रेगुलर मंथली/वार्षिक/त्रैमासिक/अर्द्धवार्षिक पेंशन का लाभ उठा सकते हैं। इसमें इनकम टैक्स बेनेफिट भी मिलता है। बोनस के साथ-साथ अच्छा रिटर्न भी मिलता है।

मैक्स लाइफ गरंटिड लाइफटाइम इनकम प्लान

इस प्लान के तहत “Golden Age” में अनेकों फायदे के साथ रेगुलर पेंशन की गारंटी मिलती है। इसमें 6 डिवर्स एनुइटि ऑप्शन मिलते हैं। न्यूनतम प्रीमियम राशि 1000 रुपये प्रतिमाह होती है। इसमें सिंगल लाइफ और ज्वाइंट लाइफ का विकल्प मिलता है।

एलआईसी जीवन शांति प्लान

इस पेंशन प्लान के तहत भी सिंगल और ज्वाइंट लाइफ इनकम का विकल्प मिलता है। पॉलिसिहोल्डर लोन के भी अप्लाई कर सकते हैं। इस स्कीम के तहत निवेशक के मृत्यु के बाद उसके परिवार को भी वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से इसका लाभ उठा सकते हैं।

एचडीएफसी लाइफ क्लिक 2 रिटायरमेंट

इस प्लान को मात्र 2000 रुपये के मंथली पेमेंट से खरीदा जा सकता है। इसमें फ्लेक्सिबल सिंगल पे और लिमिटेड पे का विकल्प मिलता है। निवेशक के मृत्य के बाद नॉमिनी या परिवार को भुगतान किए गए प्रीमियम का 105% रिटर्न मिलता है।

(Disclaimer: इस आलेख का उद्देश् केवल सामान्य जानकारी साझा करना है। MP Breaking News किसी भी प्लान/स्कीम/शेयर मार्केट में निवेश की सलाह नहीं देता।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews