RBI की बड़ी कार्रवाई, इन 4 बैंकों के खिलाफ उठाया सख्त कदम, लगाया लाखों का जुर्माना, पढ़ें पूरी खबर

RBI की बड़ी कार्रवाई, इन 4 बैंकों के खिलाफ उठाया सख्त कदम, लगाया लाखों का जुर्माना, पढ़ें पूरी खबर

RBI Imposed Penalty Over Four Banks:  रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (Reserve Bank Of India) ने अब चार बैंकों पर जुर्माना ठोका है। इस बात की जानकारी केन्द्रीय बैंक प्रेस विज्ञप्ति के जरिए 18 सितंबर यानि आज दी है। इस लिस्ट में तीन बैंक गुजरात और एक महाराष्ट्र के हैं। बैंकों के नाम हैं: लाल बाग सहकारी बैंक लिमिटेड, द को-ऑपरेटिव बैंक ऑफ महसाणा, द हरिज नागरिक बैंक और द नेशनल को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड।

इन बैंक पर लगाया सबसे ज्यादा जुर्माना

लाल बाग सहकारी बैंक लिमिटेड पर आरबीआई ने 5 लाख रुपये की पेनल्टी लगाई है। बैंक “प्राथमिक (शहरी) सहकारी बैंकों द्वारा अन्य बैंकों में जमा राशि रखने” और सहकारी बैंक-जमा पर ब्याज दर” से जुड़े आरबीआई के नियमों का अनुपालन करने में विफल रहा। कारण बताओ नोटिस जारी करने के बाद आई प्रतिक्रिया से असन्तुष्ट होकर सेंट्रल बैंक ने वडोदरा, गुजरात में स्थित इस बैंक पर पेनल्टी लगाई है। इसके  अलावा आरबीआई ने गुजरात दो अन्य बैंकों पर भी पेनल्टी लगाई है। लोन और एडवांस से संबंधित नियमों का उल्लंघन करने पर द को-ऑपरेटिव बैंक ऑफ महसाणा पर 3.50 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। वहीं नकद राशि अनुपाद रखखाव, प्राथमिक (शहरी) सहकारी बैंकों द्वारा अन्य बैंकों में जमा राशि रखने और जमा पर ब्याज दर से जुड़े नियमों का पालन करने में विफल होने पर द हरिज नागरिक बैंक पर 3 लाख का जुर्माना लगाया गया है।

महाराष्ट्र के इस बैंक लगा 1 लाख का जुर्माना

मुंबई के द नेशनल को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड पर आरबीआई ने 1 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। यह बैंक प्राथमिक (शहरी) सहकारी बैंकों द्वारा अन्य बैंकों में जमा राशि के रखरखाव” से जुड़े नियमों का पालन नहीं कर पाया। रिजर्व बैंक ने स्पष्ट कर दिया है कि यह कार्रवाई खामियों के आधार पर की गई है। ग्राहक और बैंकों के बीच हो रहे लेनदेन पर इसका कोई असर नहीं होगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews