RBI Action: आरबीआई की बड़ी कार्रवाई, इस बैंक पर लगा ताला, लाइसेंस हुआ रद्द, पढ़ें पूरी खबर

RBI Cancelled Banking License: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की कार्रवाई अक्टूबर में भी जारी है। 4 अक्टूबर को आरबीआई ने एक और सहकारी बैंक का लाइसेन्स रद्द कर दिया है। गुरुवार से महाराष्ट्र अहमदनगर में स्थित नगर अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड (Nagar Urban Co-Operative Bank Limited) को जमा स्वीकार करने और जमा का पुनर्भुगतान करने की अनुमति नहीं होगी।

आरबीआई ने बैंक को बताया ग्राहकों के लिए हानिकारक

बैंकिंग लाइसेन्स रद्द करने के संबंध में केन्द्रीय बैंक ने भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय के सहकारी समितियों के अलावा सचिव और केन्द्रीय रजिस्ट्रार से भी आदेश जारी करने का अनुरोध किया है। आरबीआई के मुताबिक इस बैंक के बाद पर्याप्त पूंजी और कमी की संभावनाएं नहीं है। यह बैंकिंग विनियमन अधिनियम के प्रावधानों का पालन करने भी विफल रहा। यदि इसे बिजनेस इजाजत मिलती है तो बैंक जमाकर्ताओं के लिए हानिकारक है। साथ ही सार्वजनिक हित पर भी असर पड़ेगा।

ग्राहक निकाल पाएंगे इतना पैसा

रिजर्व बैंक ने बताया कि बैंक अपने वर्तमान स्थिति में वर्तमान जमाकर्ताओं को भी पूरा भुगतान करने के योग्य नहीं है। हालांकि DIGC के नियमों के तहत प्रत्येक ग्राहक अपने जमा राशि में 5 लाख रुपये तक की राशि को क्लेम कर सकते हैं। 95.15% ग्राहक अपनी पूरी राशि को प्राप्त करने के हकदार हैं। वहीं 31 मार्च, 2023 तक बैंक 294.85 करोड़ रुपये का भुगतान पहले ही कर दिया है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews