
Bill Payment New Rules: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने बिल भुगतान के लिए संशोधित मानदंड (Revised Norms) जारी किए हैं। प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करने, भागीदारी बढ़ाने और ग्राहकों की सिक्योरिटी तय करने से लिए बिल पेमेंट से जुड़े नियमों में बदलाव किया गया है। नए नियम 1 अप्रैल 2024 से लागू होंगे।
1 अप्रैल से लागू होंगे नए नियम
नए नियम 31 मार्च के बाद NPCI भारत बिल पे लिमिटेड और अन्य नॉन-बैंक पेमेंट प्रणाली प्रतिभागियों पर लागू होंगे। आरबीआई के इस कदम से ग्राहकों की सुरक्षा बढ़ेगी। केन्द्रीय बैंक द्वारा जारी किए निर्देशों के अनुसार भारत बिल पे सेंट्रल यूनिट (BBPCU) एनबीबीएल के माध्यम से किए गए सभी लेनदेन का गारंटीकृत निपटान करेगी। साथ ही ग्राहक परिचालन इकाई (COU) को अपने ग्राहकों को डिजिटल या फिजिकल इंटरफ़ेस प्रदान करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि ग्राहकों के पास BBPS पर शामिल सभी बिलर्स तक पहुँच गया हो।
क्या है भारत बिल पेमेंट सिस्टम?
बता दें कि भारत बिल पेमेंट सिस्टम एक एकीकृत बिल पेमेंट प्लेटफॉर्म है। जो विभिन्न चैनल (मोबाईल एप, मोबाइल बैंकिंग, बैंक शाखा और फिजिकल एजेंट ) के माध्यम से भुगतान और बिल कलेक्शन को सक्षम बनाता है। इसके लिए कई पेमेंट मोड्स होते हैं, जिसमें UPI, कैश, कार्ड, प्रीपेड पेमेंट और इंटरनेट बैंकिंग भी शामिल है।

