Hindi News

Nifty50 में बड़ी गिरावट, BSE सेंसेक्स 450 अंक से ज्यादा लुढ़का, इंडसइंड बैंक भी 18% फिसला

Written by:Rishabh Namdev
Published:
Nifty50 में आज कारोबर के दौरान बड़ी गिरावट नजर आ रही है। इसके साथ ही इंडसइंड बैंक में भी 18% की गिरावट दिखाई दी है। जबकि BSE सेंसेक्स में भी 450 अंक से ज्यादा की कमजोरी देखी जा रही है। यहां जानिए आज के बाजार की हर अपडेट।
Nifty50 में बड़ी गिरावट, BSE सेंसेक्स 450 अंक से ज्यादा लुढ़का, इंडसइंड बैंक भी 18% फिसला

Nifty50 और BSE सेंसेक्स में गिरावट के चलते आज भारतीय शेयर बाजार में उथल पुथल देखने को मिल रही है। जानकारी के अनुसार आज कारोबार के दौरान सेंसेक्स में 450 अंक से ज्यादा की गिरावट नजर आ रही है। जिसके चलते आज सेंसेक्स ने अपना कारोबार 79,620 के स्तर पर किया है। वहीं निफ्टी पर नजर डाली जाए तो आज 100 अंक लुढ़क गया है, जिसके चलते निफ्टी ने अपना कारोबार 24,250 के स्तर पर किया है।

वहीं आज बैंकिंग सेक्टर में बड़ी उथल पुथल देखने को मिल रही है। दरअसल इंडसइंड बैंक में आज 18% की गिरावट देखी जा रही थी। इसके साथ एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक लिमिटेड, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा और केनरा बैंक में भी लाल निशान नजर आ रहे हैं।

ऑटो और मेटल शेयर में भी गिरावट, सोना भी लुढ़का

वहीं हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार के ज्यादातर सेक्टरों में गिरावट देखने को मिल रही है। हालांकि आज आईटीसी में 4% की तेजी नजर आ रही है। जिसने बाजार को संतुलन दिया है। वहीं शुक्रवार को सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। इसके साथ ही ऑटो और मेटल शेयर में भी बाजार लुढ़कता हुआ दिखाई दिया। रिपोर्ट्स की मानें तो आज इंडसइंड बैंक और बिजली कंपनी एनटीपीसी में आई बड़ी गिरावट के चलते बाजार खास तौर पर प्रभावित हुआ है।

एशियाई बाजार का क्या है हाल (Share Market)?

दरअसल भारतीय शेयर बाजार के साथ-साथ एशियाई बाजारों पर भी नजर डालें तो आज, एशियाई बाजार में गिरावट का कारोबार देखने को मिला है। जानकारी के मुताबिक आज जापान के निक्‍केई में 0.97% की गिरावट है। चीन का शंघाई कम्पोजिट इंडेक्स 0.42% का उछाल लेकर कामकाज कर रहा है। वहीं कोरिया के कोस्पी में 0.35% की बढ़त देखी गई। 24 अक्टूबर को अमेरिका का डाओ जोंस 0.33% की फिसलन के साथ 42,374 पर बंद हुआ था, जबकि नैस्डैक 0.76% तेजी लेकर 18,415 पर समाप्त हुआ।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev
Follow Us :GoogleNews