खुदरा महंगाई दर में आया बड़ा उछाल, 3 महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंचा आंकड़ा, पढ़ें पूरी खबर

retail inflation

Retail Inflation Rate: एक बार फिर महंगाई दरें रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के कंट्रोल से बाहर निकल चुकी है। जनवरी में इंफलेशन रेट में इजाफा देखा गया है। कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (CPI) ने जनवरी के लिए नए आँकड़े जारी कर दिए हैं। जिसके मुताबिक खुदरा महंगाई दर में 0.8 फीसदी का उछाल हुआ है। नई दरें 6.52 फीसदी दर्ज की गई है। वहीं दिसंबर में रेट 5.72 फीसदी थी। जनवरी में ग्रामीण महंगाई दर 6.95 फीसदी तक पहुँच चुकी है। वहीं अर्बन महंगाई दर 6.0 फीसदी हो चुकी है।

3 महीने के सबसे उच्चतम स्तर पर पहुंचे महंगाई के आँकड़े

हाल ही में आयें अंडकों के मुताबिक दिसंबर के महीने में महंगाई दर एक साल के सबसे निचले स्तर पर आ गई थी। जो दूसरा ऐसा महिना था जो आरबीआई के टॉलरेन्स बैंड के अंदर देखी गई थी। लेकिन जनवरी में दरें आरबीआई के टॉलरेन्स बैंड के बाहर जा चुकी है। बता दें कि केन्द्रीय बैंक की निर्धारित महंगाई दर 6 फीसदी होती है।

कोर महंगाई दरों में कोई बदलाव नहीं

खाद्य महंगाई दर 4.19 फीसदी से बढ़कर 5.94 फीसदी हो चुकी है। हालांकि कोर महंगाई दरों में कोई बदलाव नहीं हुए हैं। वहीं फ्यूल सेगमेंट की महंगाई दर 10.84 फीसदी, वेजीटेबल्स महंगाई दर 11.70 फीसदी, प्लस महंगाई दर 4.27 फीसदी और क्लोदिंग एंड फुटवियर महंगाई दर 9.08 फीसदी दर्ज की गई है।

आरबीआई ने बढ़ाया रेपो रेट

महंगाई को काबू में लाने के लिए हाल में आरबीआई ने रेपो रेट में 25 बेसिस पॉइंट की वृद्धि की है। वहीं पिच्छलि मॉनिटरी पॉलिसी की मीटिंग में सेंट्रल बैंक के गवर्नर शक्तिकान्त दास ने कहा था कि केन्द्रीय बैंक की नजर कोर महंगाई दर पर रहेगी ।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews