बड़ी खबर : HDFC और HDFC बैंक विलय की घोषणा, ये असर होगा शेयर धारकों पर

बड़ी खबर : HDFC और HDFC बैंक विलय की घोषणा, ये असर होगा शेयर धारकों पर

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। नए कारोबारी सप्ताह के पहले दिन HDFC और HDFC बैंक के विलय की घोषणा ने शेयर मार्केट  दिया। एचडीएफसी लिमिटेड और एचडीएफसी बैंक ने ट्रांस्फॉर्मेशनल मर्जर की आज घोषणा कर दी गई । इस बात की जानकारी हाऊसिंग डवलपमेंट फाइनेंस कारपोरेशन ने दी।

जानकारी के अनुसार आज बोर्ड मीटिंग में HDFC और HDFC बैंक के विलय को मंजूरी दे दी गई। इस फैसले के बाद शेयर धारकों के शेयर भी बदल जाएंगे। आपको बता दें कि इस मर्जर को घोषणा होते ही शेयर मार्केट में दोनों के शेयरों में शेयरों में उछाल आ गया। HDFC का शेयर 367.80 रुपये की बढ़त के साथ खुला और HDFC बैंक का शेयर 205.50 रुपये की बढ़त के साथ खुला।

ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : सोना सस्ता, चांदी में बड़ी उछाल, ये हैं आज का भाव

बताया जा रहा है किएचडीएफसी और एचडीएफसी बैंक का ये मर्जर वित्तीय वर्ष 2024 की तीसरी तिमाही तक पूरा हो जायेगा। कहा जा रहा कि इस मर्जर का मकसद हाऊसिंग लोन के ग्राहकों की संख्या बढ़ाना है और इसके पोर्टफोलियो को और बेहतर बनाना है।

ये भी पढ़ें – शिवराज सरकार की बड़ी तैयारी, 5 करोड़ हितग्राहियों को मिलेगा लाभ, नोडल अधिकारी नियुक्त

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस मर्जर की घोषणा के साथ की कंपनियों का कहना है कि रिकॉर्ड डेट के हिसाब से HDFC लिमिटेड के शेयर धारकों को 2 रुपये फेस वेल्यू वाले शेयर 25 शेयरों के बदले HDFC बैंक के 42 शेयर मिलेंग जिनकी फेस वेल्यू 1 रुपये होगी।  इस मर्जर की पूरी प्रक्रिया के बाद HDFC बैंक में HDFC लिमिटेड की हिस्सेदारी 41 प्रतिशत होगी जबकि HDFC बैंक 100 प्रतिशत पब्लिक शेयर होल्डिंग कंपनी बन जाएगी।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews