RBI की बड़ी तैयारी, 500 रुपये के नोट में कर सकता है बड़ा बदलाव, जारी हो सकते हैं नए प्रकार के नोट! जानें यहाँ

RBI की बड़ी तैयारी, 500 रुपये के नोट में कर सकता है बड़ा बदलाव, जारी हो सकते हैं नए प्रकार के नोट! जानें यहाँ

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) अलग-अलग के ग्राहकों की सुविधा को देखते हुए अक्सर नए-नए बदलाव करते रहता है। इंडियन करेंसी को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है। रिपोर्ट्स की मानें आरबीआई बहुत जल्द करेंसी से जुड़ा बड़ा बदलाव कर सकता है। इस लिस्ट में 500 रुपये के नोट भी शामिल हैं। हाल ही में बंबई हाई कोर्ट ने देश भर में चलने वाले नोटों को लेकर बड़ी बात कही है। कोर्ट ने विशेषज्ञों से देश में रुपये और सिक्कों को दृष्टिबाधित लोगों के हिसाब से बनाने का सुझाव सामने रखा है।

यह भी पढ़े… पेंशनरों की पेंशन पर बड़ी अपडेट, हाई कोर्ट का अहम फैसला, जल्द भुगतान के आदेश, सचिव के वेतन पर रोक

कोर्ट द्वारा ऐसे बात कहे जाने के बाद करेंसी से जुड़े कई अंदाजे लगाए जा रहे हैं। यह भी कहा जा है की इस सुझाव के बाद आरबीआई नए तरह के नोट भी जारी कर सकता है। इससे पहले भी आरबीआई नोट और सिक्कों के स्पर्श से जुड़े कई बदलाव कर चुका है। विशेषज्ञों की सलाह के बाद नोटों-सिक्कों को दृष्टिबाधित लोगों के अनुकूल बनाया जाता है। ताकि वो छुकर सिक्कों या नोटों की पहचान कर सकें।

यह भी पढ़े…26 सितंबर से मैहर रुकेगी 16 एक्सप्रेस ट्रेनें, 29 को भोपाल से चलेगी स्पेशल, 8 में लगेंगे अतिरिक्त कोच, 10 के रूट बदले, कई रद्द

वहीं दूसरी तरफ आरबीआई ने MANI App में भी अपडेट किया है। इस ऐप को आरबीआई ने 2020 में किया था। इस ऐप का मकसद नेत्रहीन व्यक्तियों के करेंसी से जुड़ी परेशानियों को दूर करना है। इस ऐप की सहायता से नेत्रहीन व्यक्ति आसानी से नोट और सिक्कों की पहचान कर पाते हैं। अब यह ऐप 11 भाषाओं में संचालित होगा। जहां पहले केवल हिन्दी और इंग्लिश उपलब्ध दी, अब इस ऐप में अन्य कई भाषाएं उपलब्ध हैं। यूजर्स असमिया, बंगाली, उर्दू, गुजराती, मराठी, कन्नड़, मलयालम, पंजाबी, उड़िया, तेलगू और तमिल भाषा में ऐप का इस्तेमाल कर पाएंगे।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews