बड़ी राहत : इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने की लास्ट डेट बढ़ी, जानिए क्‍या है नई तारीख

INCOME TAX RETURN FILE

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट| जिन लोगों ने अब तक वित्‍त वर्ष 2019-20 का इनकम टैक्‍स रिटर्न (ITR) फाइल नहीं किया है उनके लिए राहत भरी खबर है| सरकार ने ITR फाइल करने की तारीख 10 जनवरी तक बढ़ा दी है| वित्त वर्ष 2019-20 का आईटीआर भरने की समयसीमा 31 दिसंबर को समाप्त हो रही थी| आयकर विभाग (Income Tax Department) के अनुसार, अभी तक 4.5 करोड़ से ज्यादा लोग आयकर रिटर्न भर चुके हैं|

बता दें कि व्यक्तिगत आयकर रिटर्न (ITR) दाखिल करने की अंतिम तारीख 31 दिसंबर 2020 तक थी| इसके बाद अब इसे 10 दिनों के लिए बढ़ा दिया गया है| ये तीसरी बार है जब आयकर विभाग ने इनकम टैक्स भरने की आखिरी तारीख बढ़ाई है। इससे पहले आयकर विभाग ने पहले 31 जुलाई से आखिरी तारीख को 30 नवंबर तक के लिए बढ़ाया था, फिर इसे 31 दिसंबर तक के लिए बढ़ाया गया और अब इसे फिर से 10 जनवरी तक के लिए बढ़ा दिया गया है।

आयकर विभाग ने बुधवार को बताया कि ‘विवाद से विश्वास’ स्कीम के तहत डिक्लेरिएशन के लिए अंतिम तारीख बढ़ाकर 31 जनवरी 2021 कर दी गई है| जबकि वित्त वर्ष (2019-20) के लिए कंपनियों को आयकर रिटर्न फाइल की अंतिम तारीख बढ़ाकर 15 फरवरी 2021 कर दी गई है|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews