LPG Price: चुनाव से पहले आम आदमी की जेब को बड़ी राहत, गैस सिलेंडर के दाम में हुई कटौती, जानें लेटेस्ट रेट

LPG Price

LPG Price Reduce: लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है और देशभर में चुनाव की तैयारी का दौर जारी है। इस बीच 1 अप्रैल को आम आदमी की जब को बड़ी राहत मिली है। दरअसल, सरकारी तेल एवं गैस कंपनियों द्वारा एलपीजी गैस सिलेंडर के नए दाम जारी कर दिए गए हैं। कंपनियों ने दम में कटौती की घोषणा की है जिससे आम लोगों को महंगाई से थोड़ी राहत मिलेगी।

कमर्शियल सिलेंडर पर हुई कटौती

सरकारी तेल कंपनियों ने गैस सिलेंडर के जो नए दाम जारी किए हैं उसमें 30.50 रुपए की कटौती हुई है। हालांकि दामों में हुई यह राहत सिर्फ 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर का इस्तेमाल करने वाले उपभोक्ताओं को दी गई है। घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है।

चुनाव से पहले तोहफा

सबसे खास बात यह है कि कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में की गई यह कटौती लोकसभा चुनाव के पहले की गई है। अप्रैल के महीने में ही पहले चरण का मतदान होने वाला है। अप्रैल से शुरू हुआ यह मतदान का सिलसिला जून तक चलेगा और देशभर में सात चरणों में चुनाव होंगे। कमर्शियल गैस सिलेंडर के भाव जहां पिछले 3 महीने से बढ़ रहे थे। उनमें चुनाव के पहले आई राहत उपभोक्ताओं के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है।

कहां कितने दाम

महानगरों में 19 किलो के कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम की बात करें तो यह 1764.50 रुपए हो गया है। कोलकाता में इसकी कीमत 1879 रुपए है। चेन्नई में सिलेंडर 1930 रुपए में मिलेगा वही मुंबई में 19 किलो का सिलेंडर 1717.50 रुपए में मिलेगा।

घरेलू सिलेंडर के दाम

कमर्शियल गैस सिलेंडर के भाव तो कम कर दिए गए हैं। लेकिन घरेलू एलपीजी सिलेंडर की बात करें तो पिछले महीने ही महिला दिवस के मौके पर इसकी कीमतों में 100 रुपए की कमी का ऐलान किया गया था। फिलहाल इसकी कीमतों में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है।

महानगरों में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों की बात करें तो दिल्ली में इसके दाम 803 रुपए, चेन्नई में 818.50 रुपए, मुंबई में 802.50 रुपए और कोलकाता में 829 रुपए चल रहे हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews