E-billing: व्यापार में ट्रैन्स्पेरन्सी को बढ़ाने का काम करेगी ई-बिल, जाने क्या है e-bill ..

E-billing: व्यापार में ट्रैन्स्पेरन्सी को बढ़ाने का काम करेगी ई-बिल, जाने क्या है e-bill ..

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। बुधवार को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने  इलेक्ट्रॉनिक बिल (ई-बिल) प्रोसेसिंग सिस्टम शुरू किया है, जो व्यापक पारदर्शिता (bussiness transparency) लाने और भुगतान की प्रक्रिया (payment method)  में तेजी ला सकता है। बता दें की मंत्रालय का यह कदम ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस (EDB) और डिजिटल इंडिया इको-सिस्टम (Digital India ecosystem) का एक हिस्सा है। वित्त मंत्री ने 1 फरवरी को संसद में पेश केंद्रीय बजट 2022-23 में इस प्रमुख ई-गवर्नेंस पहल की घोषणा की थी। सीतारमण ने कहा कि, ई-बिल प्रसंस्करण प्रणाली (e -bill payment method) आपूर्तिकर्ताओं और ठेकेदारों को अनुमति देकर पारदर्शिता (transparency), दक्षता (efficiency) और फेसलेस-पेपरलेस भुगतान सिस्टम को को बढ़ाएगी। इससे अपना क्लैम ऑनलाइन जमा कर के समय ट्रैक करना भी आसान होगा।

यह भी पढ़े… Hyundai Motor Car की बिक्री में आई कमी, पिछले साल के मुकाबले 14% की गिरावट

E- bill को 46वें नागरिक लेखा दिवस समारोह (Accounts day event)  के दौरान एक कार्यक्रम में लॉन्च किया गया था। वित्त मंत्री ने कहा कि सीजीए प्रौद्योगिकी (control general accounts technology) को अपनाकर सार्वजनिक वित्त का प्रबंध हो सकता है, जिससे ज्यादातर  धन की चोरी को रोका जा सके और यह सुनिश्चित किया जा सके कि बिना किसी चोरी करों की कीमतें सीधे नागरिकों तक पहुंचे। इस अवसर पर अपने संबोधन में वित्त सचिव टी.वी. सोमनाथन ने कहा कि एक ओर जहां सार्वजनिक वित्तीय प्रबंधन प्रणाली (पीएफएमएस) देश के वित्तीय प्रशासकों के लिए एक जरूरी मदद है,  वहीं दूसरी तरफ, यह सबसे महत्वपूर्ण नागरिक केंद्रित (important citizen centre) है। ई-बिल सिस्टम है एक खास पहल है। सोमनाथन ने कहा कि नई ई-बिल सिस्टम समय की दूरी  को और कम करेगी और डिजिटल इंडिया और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस (ईओडीबी) की दिशा में खातों के लिए एक मॉडल के रूप में काम करेगी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews