आज खुल गया ब्लू जेट हेल्थकेयर लिमिटेड का आईपीओ, 27 अक्टूबर तक दांव खेलने का मौका, निवेश से पहले जान लें ये जरूरी बातें

Blue Jet Healthcare IPO Alert:  ब्लू जेट हेल्थकेयर लीमिटेड एक फार्मास्युटिकल और हेल्थकेयर इंग्रीडिएंट्स कंपनी है। यह आर्टफिशल स्वीटनर का उत्पादन करने वाली भारत की पहली कंपनी है। ब्लू जेट हेल्थकेयर ने 25 अक्टूबर को अपना इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग खोल दिया है। निवेश 27 अक्टूबर तक दांव लगा पाएंगे। कुल 24,285, 160 शेयरों को 840 करोड़ रुपये जुटाने के लक्ष्य के साथ जारी किया गया है। शेयरों को ऑफर फॉर सेल के तहत जारी किया गया है। आईपीओ का फेस वैल्यू 2 रुपये प्रति शेयर है। प्राइस बैंड 329 रुपये और 346 रुपये है। लॉट साइज़ 43 शेयर्स है। लिस्टिंग प्लेटफॉर्म बीएसई और एनएसई है।

शेयरों का रिजर्वेशन और सबसक्रिप्शन

एंकर इन्वेस्टर्स के लिए 30%, QIB के लिए 20%, NII के लिए 15%, bNII के लिए 10%, sNII के लिए 5% और रीटेल के लिए 35% शेयरों को रिजर्व किया गया है। वहीं सुबह 11:23 बजे तक आईपीओ को 0.15 गुणा सबस्क्राइब किया गया है। NII कैटेगरी में 0.17 गुणा और रीटेल में 0.23 गुणा सबस्क्राइब किया गया है।

महत्वपूर्ण तारीखें

आईपीओ का अलॉटमेंट 1 नवंबर को होगा। रिफन्ड प्रक्रिया भी 1 नवंबर को शुरू होगी। 6 नवंबर को इश्यू की लिस्टिंग होगी। इस आईपीओ से कोई भी आय कंपनी को प्राप्त नहीं होगी। इससे जुटाई गई सारी इनकम शेयरहोल्डर्स को मिलेगी।

प्रोमोटर्स, लीड मैनेजर और रजिस्ट्रार के बारे में

प्रोमोटर्स का प्री-इश्यू शेयर होल्डिंग 100% है। वहीं पोस्ट इश्यू शेयर होल्डिंग 86% है। अक्षय बांसरीलाल अरोड़ा, शिवेन अक्षय अरोड़ा, अर्चना और अक्षय अरोड़ा आईपीओ के प्रोमोटर्स हैं। कोटक महिंद्रा कैपिटल कंपनी लिमिटेड, आईसीआईसीआई सीक्योरिटीज लिमिटेड और जेपी मॉर्गन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड लीड मैनेजर्स हैं। Link Intime India Private Ltd रजिस्ट्रार है।

(Disclaimer: इस आलेख का उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी साझा करना है। MP Breaking News किसी भी आईपीओ, प्लान और शेयर मार्केट में निवेश की सलाह नहीं देता।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews