इस सरकारी बैंक ने किया FD के ब्याज दरों में बदलाव, 360 दिन के टेन्योर पर मिल रहा 7.60% रिटर्न, चेक करें नए रेट 

बैंक ऑफ बड़ौदा ने फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों में बदलाव किया है। ग्राहकों को अधिकतम 7.65% ब्याज ऑफर कर रहा है। 
bank fd

Bank FD Rates: बैंक ऑफ बड़ौदा ने फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों संशोधन किया है। नए इन्टरेस्ट रेट प्रभावी हो चुके हैं। एफडी को निवेश के लिए सुरक्षित ऑप्शन माना जाता है। इसपर सेविंग अकाउंट की तुलना में बेहतर रिटर्न भी मिलता है। अलग-अलग बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट पर अलग ब्याज ऑफर करते हैं, समय-समय पर बदलाव भी होता है। 

बीओबी सामान्य नागरिकों को 4.25% से लेकर 7.15% ब्याज ऑफर कर रहा है। वरिष्ठ नागरिकों को 0.50% एक्स्ट्रा ब्याज ऑफर कर रहा है, इन्टरेस्ट रेट 4.75% से लेकर 7.65% है। इसमें ग्राहक 3 करोड़ रुपए से कम की राशि जमा कर सकते हैं।

3 साल तक के एफडी पर मिल रहा सबसे ज्यादा रिटर्न (BOB Fixed Deposit Rates) 

सबसे ज्यादा रिटर्न बैंक अपने 2 साल से अधिक और 3 साल तक के टेन्योर पर ऑफर कर रहा है। सामान्य नागरिकों के लिए ब्याज दर 7.15% है। वहीं वरिष्ठ नागरिकों को 7.65% ब्याज मिल रहा है। 1 साल से लेकर 10 साल के बीच ऐसे कई टेन्योर है, जिस पर बैंक 7% से ज्यादा ब्याज ऑफर कर रहा है।

एक साल के एफडी पर मिल रहा कितना रिटर्न? (Bank Of Baroda FD)

बैंक 360 दिन के स्पेशल एफडी पर सामान्य नागरिकों को 7. 10% और वरिष्ठ नागरिकों को 7.60% ब्याज दे रहा है।1 साल के एचडी पर सामान्य नागरिकों को 6.85% और वरिष्ठ नागरिकों को 7.35% ब्याज मिल रहा है। 1 साल से अधिक और 4 साल तक के एफडी पर सामान्य नागरिकों को 7% और वरिष्ठ नागरिकों को 7.50% ब्याज मिल रहा है। 400 दिनों से अधिक और 2 साल तक के एफडी पर भी समान ब्याज बैंक ऑफर कर रहा है।

टेन्योर के हिसाब से ब्याज दरें (Tenure Wise FD Rates)

  • 7 से 14 दिन- 4.25%
  • 15 से 45 दिन- 4.50%
  • 46 से 90 दिन- 5.50%
  • 91 से 180 दिन- 5.60%
  • 181 से 210 दिन- 5.75%
  • 211 से लेकर 270 दिन- 6.25%
  • 271 दिन से लेकर 1 साल से कम- 6.50%
  • 360 दिन- 7.10%
  • 1 साल- 6.85%
  • 1 साल से अधिक 400 दिन तक- 7%
  • 1 साल से अधिक से लेकर 400 दिन तक- 7%
  • 400 दिन से अधिक से लेकर 2 साल तक- 7%
  • 2 साल से अधिक और 3 साल तक- 7.15%
  • 3 साल से अधिक और 5 साल तक- 6.50%
  • 5 साल से अधिक और 10 साल तक- 6.50%
  • 10 साल से अधिक- 6.25%
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews