इस सरकारी बैंक ने दिया ग्राहकों को तोहफा, लॉन्च की नई FD स्कीम, ब्याज दरों में भी किया बदलाव, चेक करें नए रेट 

बैंक ऑफ इंडिया ने स्टार धन वृद्धि एफडी स्कीम लॉन्च की है। ब्याज दरों में भी बदलाव किया है।
bank fd scheme

Bank FD Scheme: पब्लिक सेक्टर के बैंक ऑफ इंडिया (Bank of India) सितंबर माह की शुरुआत होते ही ग्राहकों को तोहफा दिया है। बैंक ने नई एफडी स्कीम लॉन्च कर दी है। जिसपर अन्य टेन्योर के मुकाबले अधिक ब्याज मिल रहा है। स्कीम का नाम “स्टार धन वृद्धि” है।

BOI ने 1 सितंबर को 3 करोड़ रुपये से कम के डोमेस्टिक टर्म डिपॉजिट के इन्टरेस्ट रेट में भी बदलाव कर दिया है। 3 दिन से लेकर 10 साल के टेन्योर पर बैंक सामान्य नागरिकों को 3% से लेकर 7.25% ब्याज ऑफर कर रहा है। वहीं वरिष्ठ नागरिकों को सभी टेन्योर पर 0.50% एक्स्ट्रा ब्याज मिल रहा है।

क्यों खास है स्टार धन वृद्धि एफडी स्कीम? (BOI Star Dhan Vriddhi) 

नई एफडी स्कीम “स्टार धन वृद्धि” के तहत 333 दिनों के टेन्योर पर अधिकतम 7.25% ब्याज सामान्य नागरिकों को मिल रहा है। वरिष्ठ नागरिकों के लिए इन्टरेस्ट रेट 7.25% है। वहीं वरिष्ठ नागरिकों को 7.75% और सुपर सीनियर सिटीजंस को 7.90% ब्याज मिल रहा है।

एफडी टेन्योर और ब्याज दरें 

  • 7 से 14 दिन- 3%
  • 15 से 30 दिन- 3%
  • 31 से 45 दिन- 3%
  • 46 से 90 दिन- 4.5%
  • 91 से 179 दिन- 4.5%
  • 180 दिन से 210 दिन- 6%
  • 211 दिन से 269 दिन- 6%
  • 270 दिन से 1 साल से कम- 6%
  • 333 दिन (स्टार धन वृद्धि)- 7.25%
  • 1 साल- 6.80%
  • 1 साल से अधिक-3 साल से कम- 6.80%
  • 2 साल- 6.80%
  • 2 साल से अधिक- 3 साल से कम- 6.75%
  • 3 साल-5 साल से कम- 6.5%
  • 5 साल- 8 साल से कम- 6%
  • 8 साल से अधिक से लेकर 10 साल तक- 6%
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews