इस सरकारी बैंक ने लॉन्च की खास FD स्कीम, 175 दिन के टेन्योर पर मिल रहा तगड़ा ब्याज, 7% से ज्यादा है इंटरेस्ट रेट

Special FD scheme

BOI Special FD Scheme: बैंक ऑफ इंडिया देश के प्रमुख और बड़े सरकारी बैंकों में से एक है। बीओआई नई स्कीम लेकर आई है, जिसका नाम “सुपर स्पेशल (Super Special)” है। 175 दिनों के इस स्कीम पर 7% से अधिक ब्याज सामान्य नागरिकों को मिल रहा है। इंटरेस्ट रेट 2 से 50 करोड़ रुपये एफडी के लिए निर्धारित की गई हैं। इसके अलावा बैंक ने 2 से 10 करोड़ रुपये फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों में भी बदलाव किया है।

कौन उठा सकता है स्कीम का लाभ?

बैंक ऑफ इंडिया ने सुपर स्पेशल एफडी स्कीम की शुरुआत नए साल के पहले दिन से कर दी है। इस स्कीम को HNI और कॉर्पोरेट्स के लिए शुरू की गई है। सीनियर सिटीजंस को 0.50% अधिक ब्याज मिल रहा है। 175 दिन के अवधि पर सलाना 7.5% इंटरेस्ट मिल रहा है।

special fd scheme

बल्क एफडी के ब्याज दरों में भी बदलाव

सोमवार को बैंक ऑफ इंडिया ने बल्क डिपॉजिट यानि 2 करोड़ से लेकर 10 करोड़ रुपये के डिपॉजिट के ब्याज दरों में संशोधन कर दिया है। 7 दिन से 10 साल के एफडी पर 4.50% से लेकर 7.50% ब्याज मिल रहा है। सबसे ज्यादा ब्याज 175 दिन वाले डिपॉजिट पर ही मिल रहा है। दूसरे नंबर पर एक साल की एफडी है, दरें 7.25% है। बैंक 211 दिनों से लेकर 269 दिन के एफडी, 270 दिन से 1 साल से कम के डिपॉजिट, 2 साल और 2 साल से 3 साल के फिक्स्ड डिपॉजिट पर 6.50% ब्याज ऑफर कर रहा है। 7-14 दिन के टेन्योर पर 4.50% इंटरेस्ट मिल रहा है। 8 साल के 10 साल से अधिक के एफडी पर 6% ब्याज मिल रहा है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews