BSNL 5G: 5G लाने की तैयारी में BSNL, ग्राहकों महंगे रिचार्ज से मिलेगी राहत, Jio और Airtel की टेंशन बड़ी, पढ़ें यह खबर

BSNL 5G: BSNL जो कि एक सरकारी टेलीकॉम कंपनी है। अब BSNL ने कुछ स्टार्टअप्स और कंपनियों के समूह की सहायता से अपने ग्राहकों को बड़ी खुशखबरी देने की योजना बनाई है। जिससे Reliance Jio और Airtel के सामने एक बड़ी चुनौती खड़ी हो सकती है।
BSNL 5G: 5G लाने की तैयारी में BSNL, ग्राहकों महंगे रिचार्ज से मिलेगी राहत, Jio और Airtel की टेंशन बड़ी, पढ़ें यह खबर

BSNL 5G: जल्द ही BSNL द्वारा 5G सेवाएं शुरू करने का ऐलान किया जा सकता है। अगर ऐसा होता है तो यह कदम ऐसे समय में आ रहा है जब सोशल मीडिया पर लोग Reliance Jio और Airtel की महंगी सेवाओं के खिलाफ अपनी नाराजगी जता रहे है। दरअसल BSNL ने अपनी 5G सेवाओं की शुरुआत की तैयारी कर ली है, जिससे Jio और Airtel के ग्राहकों को अपनी ओर खींचा जा सकेगा, क्योंकि BSNL की सेवाएं तुलनात्मक रूप से किफायती होंगी।

जानिए कब शुरू होगा ट्रायल?

दरअसल BSNL खुद 5G सेवाओं का संचालन नहीं करेगा बल्कि इसके लिए वह विभिन्न टेलीकॉम स्टार्टअप्स और कंपनियों के साथ सहयोग कर रहा है। जानकारी के अनुसार ये सहयोगी कंपनियां अगले एक से तीन महीनों में 5G सेवाओं का ट्रायल आरंभ करेंगी। इस प्रक्रिया में मुख्य जोर प्राइवेट नेटवर्क (CNPN) पर होगा। दरअसल सेवाएं प्रदान करने की जिम्मेदारी इन स्टार्टअप्स और कंपनियों की होगी, जबकि स्पेक्ट्रम BSNL का उपयोग किया जाएगा।

जानकारी के अनुसार BSNL के पास 700 मेगाहर्ट्ज का बैंडविड्थ है। VoICE के महानिदेशक आरके भटनागर के अनुसार, BSNL कंपनियों को स्पेक्ट्रम, टावर, बैटरी/पावर सप्लाई और अन्य इंफ्रास्ट्रक्चर मुहैया कराएगा। इसके बदले, BSNL एक ऐसा लाइव 5G ट्रायल चाहता है जिसे आम जनता भी इस्तेमाल कर सके।

ट्रायल के लिए पेशकश करने वाली कंपनियां

दरअसल BSNL को अब तक कई भारतीय कंपनियों से 5G ट्रायल के लिए प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। इनमें ‘टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, लेखा वायरलेस, सुक्था कंसल्टिंग, कोरल टेलीकॉम, अमंत्या टेक्नोलॉजीज, वेलमेनी, डब्ल्यू4एस लैब्स, वीवीडीएन, गैलोर नेटवर्क्स, भारत आरएएन कंसोर्टियम, सिग्नलट्रॉन और रेसोनन’ जैसी बड़ी कंपनियां शामिल हैं। ये कंपनियां 5G या 5G फिक्स्ड वायरलेस एक्सेस (एफडब्ल्यूए) पर आधारित सेवाओं जैसे आवाज, वीडियो और डेटा, नेटवर्क स्लाइसिंग के परीक्षण, प्राइवेट ऑटोमैटिक ब्रांच एक्सचेंज (पीएबीएक्स) और ईजी मोबाइल कम्युनिकेशन पर कार्य करेंगी।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews