Budget 2023: बजट से पहले मिडिल क्लास को लेकर वित्त मंत्री ने दिया बड़ा बयान, कही ये बात, पढ़ें पूरी खबर

Budget 2023: बजट से पहले मिडिल क्लास को लेकर वित्त मंत्री ने दिया बड़ा बयान, कही ये बात, पढ़ें पूरी खबर

Budget 2023-24: बजट वित्त वर्ष 2023-24 को आने में बस कुछ दिनों का ही समय बाकी बाकी। 1 फरवरी 2023 को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लोकसभा में बजट की पेशकश करने वाली है। इससे पहले रविवार यानि आज उनका बड़ा बयान सामने आया है। उन्होनें मिडिल क्लास लोगों को लेकर बड़ी बात कही है। साथ ही बैंकिंग सेक्टर और रेल-मेट्रो के विकास को लेकर भी बड़ी जानकारी दी है।

मिडिल क्लास के लिए कही ये बात

आरएसएस द्वारा आयोजित समारोह के दौरान वित्त मंत्री ने कहा कि वो खुद मिडिल क्लास के ताल्लुकात रखती हैं। इसलिए उनके के दबावों को अच्छे से समझती हैं। उन्होनें याद दिलाते हुए कहा कि इसलिए इस बात ध्यान देना चाहिए कि वर्तमान में भारत सरकार ने जनता पर कोई भी नया टैक्स नहीं लगाया है। आगे उन्होनें कहा कि 5 लाख रुपये तक की राशि को इनकम आयकर से मुक्त रखा गया है। आगे उन्होनें आश्वासन देते हुए कहा कि सरकार मध्यम वर्ग के लिए सरकार अधिक कार्य कर सकती है।

बैंकिंग सेक्टर और मेट्रो रेल के बारे में यह कहा

उन्होनें बैंकिंग सेक्टर के नॉन परफॉर्मींग एसेट्स (NPA) में हो रही गिरावट की जानकारी भी दी। उन्होनें कहा कि बैंकों की सेहत में सुधार आया है। इस दौरान उन्हें यह भी कहा कि सरकार ने बैंकों के लिए पॉनजी पर्याप्तता को सपोर्ट करने और देनदारी से जुड़े गलतियों को रोकने के लिए 2.11 करोड़ रुपये के पुनर्पूंजीकरण कार्यक्रम को भी प्रभावी किया है। समारोह में सीतारमण ने ईज ऑफ लिविंग को बढ़ावा देने के लिए 27 शहरों में मेट्रो रेल नेटवर्क के डेवलपमेंट और 100 स्मार्टसिटी बनाने वाली योजना का जिक्र भी किया।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews