15 जून को खुल गया Cell Point का IPO, निवेशकों के लिए दांव खेलने का मौका, यहाँ जानें डीटेल

Cell Point IPO: सेल पॉइंट लिमिटेड इस स्थापना वर्ष 2021 में हुई थी। कंपनी स्मार्टफोन्स, टैबलेट्स, मोबाइल एक्सेसरीज़ और मोबाइल से जुड़े प्रॉडक्ट्स का करोबार करती है। 15 जून यानि आज कंपनी ने अपना इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग ओपन कर दिया है। निवेशक 20 जून तक आईपीओ में दांव लगा सकते हैं।

कुछ उधार के पुनर्भुगतान, रीटेल आउटलेट्स के रिपेयरिंग और नए रीटेल आउटलेट्स की स्थापना, वर्किंग कैपिटल आवश्यकताओं की पूर्ति जनरल कॉर्पोरेट खर्चों की पूर्ति और इश्यू के खर्चों की पूर्ति में कंपनी आईपीओ से जुटाई गई रकम का इस्तेमाल करेगी।

आज सुबह 10:47 बजे तक आईपीओ को 0.05 गुना सबस्क्राइब किया गया है। रीटेल सब्स्क्रिप्शन 0.10 गुना है। 50.34 करोड़ रुपये का फंड जुटाने के लिए सेल पॉइंट लिमिटेड ने 5,034,000 शेयरों को फ्रेश इश्यू के तौर पर जारी किया है। आईपीओ का लॉट साइज़ 1200 शेयर्स हैं। वहीं प्राइस 100 रुपये प्रति शेयर और फेस वैल्यू 10 रुपये प्रति शेयर है।

23 जून को इश्यू का अलॉटमेंट होगा। 26 जून को रिफंड्स की शुरुआत होगी और 29 जून को आईपीओ की लिस्टिंग होगी। लिस्टिंग प्लेटफ़ॉर्म एनएसई और SME होगा। प्रोमोटर्स का प्री इश्यू शेयर होल्डिंग 100% है, वहीं पोस्ट इश्यू शेयर होल्डिंग 73.06% है। कंपनी के प्रोमोटर्स मोहन प्रसाद पांडे और बाला बालाजी पांडे हैं।

आईपीओ के लीड मैनेजर First Overseas Capital Limited हैं। वहीं रजिस्ट्रार Bigshare Services Pvt Ltd हैं।

(Disclaimer: इस आलेख का उद्देश्य केवल जानकारी साझा करना है। MP Breaking News आईपीओ या शेयर मार्केट में निवेश की सलाह नहीं देता।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews