30 मई को खुल गया CFF Fluid Control का IPO, 12 जून को होगी लिस्टिंग, जानें इश्यू साइज़, प्राइस बैंड और अन्य डीटेल

30 मई को खुल गया CFF Fluid Control का IPO, 12 जून को होगी लिस्टिंग, जानें इश्यू साइज़, प्राइस बैंड और अन्य डीटेल

CFF Fluid Control IPO: सीएफएफ फ्लूइड कंट्रोल लिमिटेड ने 30 मई यानि आज अपना आईपीओ खोल दिया है। निवेशक 2 जून तक दांव लगा सकते हैं। वर्ष 2012 में स्थापित हुई यह कंपनी मुख्य रूप से शिपबोर्ड मशीनरी का निर्माण और कारोबार करती है। इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग की लिस्टिंग 12 जून को होगी। सुबह 11:50 बजे तक आईपीओ को केवल 0.02 गुना ही सबस्क्राइब किया गया है। कर्ज भुगतान, मशीनरी और उपकरणों की खरीदी, फंडिंग वर्किंग कैपिटल आवश्यकताओं की पूर्ति और टॉव्ड वायर एन्टीना की प्रौद्योगिकी प्राप्त करने के लिए कंपनी अपना आईपीओ लेकर आई है।

85.50 करोड़ रुपये का फंड जुटाने के लिए कंपनी ने कुल 5,200,000 शेयरों को जारी किया है। इश्यू का प्राइस बैंड 165 रुपये प्रति शेयर है। वहीं लॉट साइज़ 800 शेयर्स हैं और फेस वैल्यू 10 रुपए प्रति शेयर है। शेयरों की लिस्टिंग SME और बीएसई पर होगी। रीटेल के लिए 47.36 फीसदी शेयरों को रिजर्व किया गया है। मार्केट मेकर के 260,800 शेयरों को NII में जोड़ा गया है।

Sunil Menon और Gautam Makkar आईपीओ के प्रोमोटर हैं। प्रोमोटर्स की पोस्ट इश्यू शेयर होल्डिंग 73.30% है। लीड मैनेजर Aryaman Financial Services Limited है। वहीं रजिस्ट्रार Cameo Corporate Services Limited है।

7 जून को इश्यू का अलॉटमेंट किया जाएगा। 8 जून को रिफ़ंड की शुरुआत होगी। 9 जून को डिमैट में शेयरों का क्रेडिट होगा। 12 जून, 2023 को आईपीओ की लिस्टिंग होगी।

(Disclaimer: इस आलेख का उद्देश्य केवल जानकारी साझा करना है। MP Breaking News शेयर मार्केट या आईपीओ में निवेश करने की सलाह नहीं देता।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews