दिल्ली के इन बाजारों से करें डिजाइनर ब्लाउज की खरीदी, सस्ते में मिलेगा लेटेस्ट कलेक्शन

किसी भी साड़ी की सुंदरता में चार चांद उसकी ब्लाउज की डिजाइन से लगते हैं। अगर आप डिजाइनर ब्लाउज पहनने की शौकीन है तो आज हम आपको दिल्ली के कुछ शानदार बाजारों के बारे में बताते हैं।
Cheapest Market

साड़ी एक ऐसा परिधान है जिससे पहनना हर भारतीय महिला को पसंद होता है। शायद ही कोई ऐसी महिला हो गई जो साड़ी ना पहने। त्यौहार हो या फिर कोई खास मौका कहीं ना कहीं साड़ी पहनने में जरूर आती है। इसमें भी सभी की अपनी पसंद होती है। कोई सिंपल सोबर चीज पसंद करता है तो किसी को डिजाइनर चीज पसंद आती है।

साड़ी के साथ हम जो ब्लाउज पहनते हैं वह हमारे ओवरऑल लुक को परफेक्ट बनाने में गहरी भूमिका निभाता है। अगर आपको डिजाइनर ब्लाउज पहनने का शौक है तो समझ लीजिए आप बिल्कुल सही जगह आए हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे फेमस बाजारों के बारे में बताते हैं जहां आपको एक से बढ़कर एक रेडिमेड ब्लाउज मिल जाएंगे। सस्ती कीमत में आप यहां लेटेस्ट वैरायटी खरीद सकते हैं।

चांदनी चौक

दिल्ली का चांदनी चौक बहुत ही फेमस जगह है। यहां के मार्केट को अगर आप एक्सप्लोर करेंगे तो आपको बहुत कुछ देखने को मिलेगा। अगर आपको रेडिमेड ब्लाउज खरीदना है तो यहां पर ब्लाउज वाली गली मौजूद है। यहां पर आपको एक नहीं कई सारी वैरायटी देखने को मिलेगी। 100 से ज्यादा दुकान है ऐसी है जहां केवल ब्लाउज मिलते हैं।

करोल बाग का बाजार

करोल बाग में गफ्फार बाजार मौजूद है। अगर आप सस्ते में लेटेस्ट वैरायटी के ब्लाउज खरीदना चाहती हैं तो यह मार्केट बिल्कुल परफेक्ट रहेगा। यहां पर आपको कम कीमत में एक से बढ़कर एक डिजाइनर ब्लाउज मिल जाएंगे। अगर आप दुल्हन बनने वाली है और कुछ अलग हटकर ढूंढ रही हैं तो यहां पर आपको बहुत सारी वैरायटी मिल जाएगी।

लाजपत नगर मार्केट

शॉपिंग करने के लिए आप चाहे तो लाजपत नगर का सेंट्रल मार्केट भी बेस्टर हेगा। यहां पर आपको रेडिमेड ब्लाउज की एक नहीं बल्कि कई सारी दुकान मिल जाएगी। ब्लाउज की कीमत यहां 100 से शुरू हो जाती है और उसके बाद आपकी पसंद पर कीमत डिपेंड करती है। अगर थोक में रेडिमेड ब्लाउज खरीदना है तो भी है मार्केट बेस्ट है।

कैसे जाएं

इन तीनों मार्केट तक जाने के लिए आपको मेट्रो का सहारा लेना होगा। अलग-अलग मेट्रो स्टेशन से यह वॉकिंग डिस्टेंस पर मौजूद है। सेंट्रल मार्केट के लिए लाजपत नगर मेट्रो स्टेशन और गफ्फार मार्केट के लिए करोल बाग मेट्रो स्टेशन उतरना होगा।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews