Check Bounce Rule: बदलने जा रहे हैं चेक बाउन्स के नियम, जल्द होंगे ये बदलाव, जानें सरकार का पूरा प्लान

Check Bounce Rule: बदलने जा रहे हैं चेक बाउन्स के नियम, जल्द होंगे ये बदलाव, जानें सरकार का पूरा प्लान

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। बहुत जल्द भारत सरकार चेक बाउन्स के नियमों (Check Bounce Rule) में बदलाव कर सकता है। जिसके लिए वित्त मंत्रालय विचार भी कर रहा है। इस मामले में केंद्र सरकार को कई सुझाव भी मिले हैं। वित्त मंत्रालय चेक बाउन्स का नया नियम लागू करने की तैयारियां में जुटा हुआ है। इन नए नियमों के तहत चेक जारी करने वाले ग्राहकों के दूसरे अकाउंट से पैसे काटे जाएंगे। साथ ही नए अकाउंट खोलने पर भी रोक लगाई जा सकती है।

यह भी पढ़े…MP: नशा मुक्ति अभियान जारी, DGP ने सीएम शिवराज को दी सारी जानकारी, जानें अबतक कहां कितनी हुई कार्रवाई

हाल ही में उद्योग संगठन पीएचडी चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने वित्त मंत्री से चेक बाउन्स के मामले में बैंक से पैसा निकालने पर कुछ दिनों के रोक लगाने और अन्य नियमों पर कदम उठाने का अनुरोध किया है, जिसमें चेक जारी करने वाले लोगों को जवाबदेह बनाया जा सके। हाल ही में चेक बाउन्स के बढ़ते मामलों को देखते हुए वित्त मंत्रालय ने जरूरी बैठक बुलाई थी, बैठक के दौरान ऐसे कई सुझाव सामने आए हैं।

रिपोर्ट की माने तो केन्द्रीय सरकार इन सुझावों पर विचार-विमर्श कर रही है और यदि आगे सब सही रहा तो इन नए नियमों को लागू करने की तैयारी भी सरकार कर रही है। दरअसल, चेक बाउन्स होने पर कानून सिस्टम पर असर पड़ता है। इसलिए कुछ लीगल नियमों को चेक जारी करने से पहले ही लाने की तैयारी की जारी है। यदि यह नियम लागू होते हैं तो यदि कोई ग्राहक चेक देता है और उसके अकाउंट में पर्याप्त पैसे नहीं हैं, तो इस स्थिति में चेक जारी करने वाले ग्राहक के दूसरे बैंक अकाउंट से पैसे काट लिए जाएंगे।

यह भी पढ़े…अब कॉलेज के शिक्षकों ने दी सरकार को चेतावनी, पदोन्नति-सेवानिवृत्ति आयु वृद्धि समेत कई मांग

इन नियमों के लागू होने से चेक बाउन्स के मामले कम होंगे और भुगतानकर्ता को किसी भी तरीके से भुगतान करना होगा। फिर इस मामले को कोर्ट तक ले जाने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। सूत्रों की माने तो बैठक में कानूनी राय के बाद चेक बाउन्स के मामले को कर्ज चूक की तरह देखने और क्रेडिट स्कोर कम करने के सुझाव पर भी सरकार विचार कर सकती है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews