Government Schemes: 31 मार्च तक पूरा के लें ये काम, वरना नहीं उठा पाएंगे इन 4 योजनाओं का लाभ

Government Schemes: 31 मार्च तक पूरा के लें ये काम, वरना नहीं उठा पाएंगे इन 4 योजनाओं का लाभ

Government Schemes: पब्लिक सेक्टर बैंक और सरकार की ऐसी कई योजनाएं हैं, जिसका लाभ उठाने के लिए 31 मार्च तक का समय दिया गया है। इस लिस्ट में व्यवन्दन योजना के साथ पंजाब एंड सिंध बैंक, इंडियन बैंक और एसबीआई की खास एफडी स्कीम्स भी शामिल हैं। यदि आप भी इन योजनाओं में निवेश करके मुनाफा कमाना चाहते हैं, तो अप्रैल माह की शुरुआत से पहले ही इनसे संबंधित कार्य सम्पन्न कर लें। वरना आपको बाद में यह मौका मिलना मुश्किल हो जाएगा।

पंजाब एंड सिंध बैंक की एफडी स्कीम

देश के पब्लिक सेक्टर बैंकों में से एक पंजाब एंड सिंध बैंक ने ग्राहकों के लिए खास एफडी स्कीम शुरू की है, जिनके नाम “PSB Fabulous 300 Days” और Fabulous Plus 601 Days” हैं। इन योजनाओं में आम फिक्स्ड डिपॉजिट के मुकाबले अधिक ब्याज मिल रहा है। जिसके लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 मार्च, 2023 है।

व्यवंदन योजना

यह केंद्र सरकार की स्पेशल स्कीम है। जिसमें निवेश करने पर पेंशन का लाभ मिलता है। यह योजना सरकार विशेषकर वरिष्ठ नागरिकों के लिए चलाती है। इसमें निवेश की अंतिम तिथि 31 मार्च, 2023 है।

एसबीआई की अमृत कलश योजना

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने हाल ही में ग्राहकों के लिए 400 दिनों की खास एफडी स्कीम लॉन्च किया था। जिसका नाम “Amrit Kalash Deposite” है। स्कीम के तहत 7.60 फीसदी का ब्याज मिलता है। इसमें इन्वेस्ट करने की आखिरी तारीख 31 मार्च है।

इंडियन बैंक की स्कीम

इंडियन बैंक ने हाल ही में “IND SHAKTI 555 DAYS” नामक योजना की शुरुआत की थी। यह बैंक की खास एफडी स्कीम है। जिसमें 7.50 फीसदी का इंटरेस्ट मिलता है। 1 अप्रैल से पहले आप इसका लाभ उठा सकते हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews