6 महीने में बनाई साढ़े 7 हजार करोड़ की कंपनी, कई कंपनियों में कर चुके हैं काम, पढ़ें अनंत नायारणन की Success Story

6 महीने में बनाई साढ़े 7 हजार करोड़ की कंपनी, कई कंपनियों में कर चुके हैं काम, पढ़ें अनंत नायारणन की Success Story

Success Story of Ananth Narayanan : कहते हैं कुछ पाने की तमन्ना हो तो कोई भी चीज उस रास्ते में आने वाली सारी बाधाएं अपने आप खत्म हो जाती है। वहीं, कोरोना काल से ही भारत में तेजी से स्टार्टअप का ट्रेंड बढ़ता जा रहा है। लोग नौकरी के पीछे भागने के बजाय अपने बिजनेस बनाने का संकल्प ले रहे हैं और इसके लिए वह जी तोड़ मेहनत कर रहे हैं। हालांकि, कुछ लोगों को सफलता बहुत जल्दी मिल जाता है, तो कुछ लोगों को सफलता पाने में काफी ज्यादा समय लग जाता है। तो चलिए आज के आर्टिकल में हम आपको एक ऐसे उद्यमी की कहानी बताएंगे, जिसने कोरोना काल में अपनी कंपनी की शुरुआत की और महज 6 महीने के अंदर उन्होंने करोड़ों की कंपनी बना ली।

Mynta के को-फाउंडर

दरअसल, आज हम आपको ई-कॉमर्स साइट Mynta के को-फाउंडर अनंत नारायणन के बारे में बताएंगे। जिन्होंने साल 2019 में इस कंपनी की शुरुआत की थी। इस कंपनी ने सभी बड़े ऑनलाइन प्लेटफॉर्म को पछाड़ते हुए महज 6 महीने के अंदर करोड़ों की कंपनी बना ली। इस कंपनी में आपको हर तरह के लेटेस्ट, डिजाईनर्स कलेक्शन मिल जाएंगे, वो भी कीफायती रेंज में। बता दें की अनंत अपने मेंस ब्रांड के जरिए लगभग 30 ब्रांड को सर्विस मुहैया कराते हैं।

मद्रास में की पढ़ाई

अनंत ने अपनी पढ़ाई मद्रास में रहकर पुरी की, जहां से वह मिशिगन यूनिवर्सिटी से डिग्री प्राप्त की है। जिसके बाद वह एक के बाद एक कई बड़ी मल्टीनेशनल कंपनियों में काम कर चुके हैं, लेकिन वह खुद का बिजनेस करना चाहते थे। इसके लिए वह लगातार कड़ी मेहनत किया करते थे। हालांकि, वह नौकरी के दौरान लाखों रुपये कमा रहे थे और आखिरकार वह समय आ ही गया जब उन्होंने नौकरी छोड़कर ऑनलाइन फैशन कंपनी Myntra की शुरूआत की। इससे पहले वो Medlife के भी सीईओ भी रह चुके हैं।

आनंद का नेट वर्थ

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी का वैल्यूएशन 1.2 बिलियन डॉलर है। वहीं, आनंद के नेट वर्थ की बात करें तो फिलहाल वह 7,447 करोड रुपए के मालिक बन चुके हैं। दरअसल, उनके ब्रांड में तरह-तरह के ट्रेंड्स मिलते हैं जोकि लेटेस्ट कलेक्शंस होते हैं। यह कंपनी बड़े-बड़े मल्टीनेशनल कंपनी को टक्कर दे रही है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews