इस प्राइवेट बैंक ने बदले क्रेडिट कार्ड के नियम, 1 जुलाई से होंगे लागू, यूजर्स के जेब पर पड़ेगा असर, देना होगा अधिक चार्ज 

एचडीएफसी बैंक ने क्रेडिट कार्ड से जुड़े नियमों में बदलाव किया है। वॉलेट लोडिंग, यूटिलिटी और अन्य लेनदेन पर शुल्क बढ़ाया है। ये बदलाव 1 जुलाई 2025 से लागू होंगे।
credit card rules

AI Generated Image

प्राइवेट सेक्टर के एचडीएफसी बैंक ने पिछले महीने ही कुछ क्रेडिट से जुड़े लाउंज एक्सेस के नियमों में संशोधन किया गया। कई सुविधाएं बंद की गई थी। अब बैंक ने क्रेडिट कार्ड पर चार्ज बढ़ाया है। जिसका सीधा असर यूजर्स पर पड़ेगा। उन्हें अधिक शुल्क का भुगतान करना है। इस संबंध में बैंक ने नोटिफिकेशन भी जारी किया है। नए नियम 1 जुलाई 2025 से लागू होंगे।

क्रेडिट कार्ड के जरिए ऑनलाइन स्किल बेस्ड गेमिंग, वॉलेट लोडिंग, यूटिलिटी और इंश्योरेंस ट्रांजैक्शन से जुसे चार्ज में बदलाव (Credit Card Rules) किया है। गेमिंग और वॉलेट लोडिंग पर 1% शुल्क लग सकता है। यदि उपयोगकर्ता उपभोक्ता ग्राहक ड्रीम11, रमीकल्चर, जंगली गेम्स या एमएम जैसे प्लेटफार्म पर एक महीने में 10 हजार रुपये से अधिक खर्च करते हैं तो उन्हें एक प्रतिशत शुल्क का भुगतान करना होगा। इसकी सीमा 4,999 रुपये होगी। इसके अलावा कोई गेमिंग पर कोई रिवर्ड पॉइंट भी अर्जित करने की अनुमति भी नहीं होगी।

वॉलेट लोडिंग के लिए शुल्क 

यदि यूजर्स अपने क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करके पेटीएम, मोबिक्विक, फ्री चार्ज या ओलामनी जैसे प्लेटफार्म पर हर महीने 10,000 रुपये से अधिक थर्ड पार्टी वॉलेट लोड करते हैं तो उन्हें एक प्रतिशत शुल्क का भुगतान करना होगा। जो पूरे महीने के लिए पूरे वॉलेट लोडिंग खर्चे पर लागू होगा, जिसकी सीमा अधिकतम 4999 रुपये होगी।

यूटिलिटी लेनदेन के अब लगेगा इतना चार्ज 

यूटिलिटी ट्रांजैक्शन पर एक महीने में कंज्यूमर कार्ड के जरिए 50,000 रुपये से अधिक खर्च होता है तो इस मामले में भी एक प्रतिशत शुल्क का भुगतान करना होगा। वहीं बिजनेस कार्ड के जरिए एक महीने 75000 रुपये से अधिक खर्च करता है तो उन पर एक प्रतिशत शुल्क लागू होगा। इसकी सीमा 4,999 रुपये होगी। बीमा लेनदेन को यूटिलिटी ट्रांजैक्शन में नहीं माना जाएगा। इसलिए इस पर कोई भी चार्ज नहीं लगाया जाएगा।

किराया, ईंधन और एजुकेशन कैटेगरी के लिए प्रति लेनदेन अधिकतम शुल्क 4,999 रुपये है। सभी किराए के लेनदेन,  15000 रुपये या 30 हजार रुपये फ्यूल ट्रांजैक्शन और थर्ड पार्टी ऐप के जरिए किए गए एजुकेशन ट्रांजैक्शन पर 1% चार्ज लागू होगा। कोई व्यक्ति स्कूल या कॉलेज की वेबसाइट या उनकी पीओएस के जरिए लेनदेन करते हैं तो कोई शुल्क नहीं देना होगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews