15 जून से लागू होंगे क्रेडिट कार्ड से जुड़े ये 5 नए नियम, इस प्राइवेट बैंक ने किया ऐलान, जानें डिटेल 

इंडसइंड बैंक ने क्रेडिट कार्ड से जुड़े नए नियमों का ऐलान किया है। केट पेमेंट चार्ज से लेकर इंटरेस्ट कैलकुलेशन से जुड़े बदलाव शामिल हैं। इसकी जानकारी उपयोगकर्ताओं को होनी चाहिए। 
credit card rules

AI Generated Image

प्राइवेट सेक्टर के इंडसइंड बैंक ने क्रेडिट कार्ड से संबंधित कई बदलाव किए हैं। नए नियम (Credit Card New Rules) 15 जून से लागू होने वाले हैं। इस बात की जानकारी बैंक ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट http://www.indusind.bank.in पर दी है। डायनेमिक करंसी कन्वर्जन फीस, संशोधित लेट पेमेंट चार्जेस, फ्यूल ट्रांजेक्शन फीस  ट्रांसपोर्ट पर संशोधित ट्रांजेक्शन फीस लागू होने वाले हैं। इंटरेस्ट कैलकुलेशन के तरीके में बदलाव हुआ है।

15 जून से यदि कोई कार्ड होल्डर अब तक पार्शियल पेमेंट कर रहा था। लेकिन मौजूदा महीने में उसे ड्यू डेट पर या उससे पहले पूरा पेमेंट कर दिया है, तो पिछले स्टेटमेंट के क्लोजिंग बैलेंस पर पेमेंट की तारीख तक ब्याज लगता रहेगा। यह ब्याज अगले महीने के स्टेटमेंट में जोड़ा जाएगा। कार्ड होल्डर को ब्याज मुक्त अवधि का फायदा तभी मिलेगा, जब अगले महीने के स्टेटमेंट का पूरा पेमेंट किया जाएगा।

इन नए नियमों को भी जानें 

  •  फ्यूल ट्रांजेक्शन फीस अब कार्ड के प्रकार पर निर्भर करेगा। 30,000/50,000 रुपये अधिक ट्रांजेक्शन होने पर कुल ईंधन खर्च पर 1%+जीएसटी शुल्क का भुगतान करना होगा।
  • डायनेमिक कन्वर्नजन फीस में भी बदलाव किया गया है। यह भी कार्ड के प्रकार पर निर्भर करेगा। उपयोगकर्ताओं को 1% मार्कअप फीस+जीएसटी या 2%+ जीएसटी का भुगतान शुल्क के तौर पर करना पड़ सकता है।
  • एयर MCC को छोड़कर ट्रांसपोर्ट पर ट्रांजेक्शन फीस में भी बदलाव किया गया है। 40,000 रुपये से ज्यादा कुल खर्च पर एक प्रतिशत शुल्क लगेगा। जीएसटी का भुगतान भी करना होगा। एमसीसी कोड 4111, 4112, 4784 और 4131 शामिल नहीं किया गया।

यस बैंक क्रेडिट कार्ड के नए नियम भी 15 जून से होंगे लागू 

15 जून से यस बैंक भी क्रेडिट कार्ड से जुड़े नए नियम लागू करने जा रहा है। जिसमें कैश एडवांस फीस, ऑटो डेबिट कार्ड फेलियर चार्ज, कैश डिपॉजिटऔर  चेक डिपॉजिट शुल्क शामिल हैं। यदि कोई व्यक्ति कार्ड को फिर से इशू करवाता है, तो उसे 199 रुपये फीस देनी होगी। इसके अलावा फॉरेक्स मार्क-अप फीस में भी संशोधन किया गया है, जो कार्ड के प्रकार पर निर्भर करेगा। शुल्क 2% से लेकर 3.50% के बीच होगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews