Hindi News

इस प्राइवेट बैंक ने बदले क्रेडिट कार्ड से जुड़े नियम, यूजर्स जरूर जान लें, नहीं मिलेगी ये 3 सुविधाएं, अप्रैल में होंगे लागू

Published:
एक्सिस बैंक ने क्रेडिट कार्ड से जुड़े नियमों में बदलाव किया है। कुछ सेवाएं बंद करने जा रहा है। नए नियम 18 अप्रैल से प्रभावी होंगे। आइए जानें कार्डधारकों पर क्या असर पड़ेगा?
इस प्राइवेट बैंक ने बदले क्रेडिट कार्ड से जुड़े नियम, यूजर्स जरूर जान लें, नहीं मिलेगी ये 3 सुविधाएं, अप्रैल में होंगे लागू

AI Generated Image

एक्सिस बैंक देश के बड़े प्राइवेट बैंकों में से एक है। अपने ग्राहकों को विभिन्न प्रकार की क्रेडिट कार्ड सेवाएं देता है। अब बैंक ने को-ब्रांडेड विस्तारा क्रेडिट कार्ड से जुड़े कुछ नियमों (Credit Card Rules) में बदलाव किया है, जिसकी पेशकश एयरइंडिया के मर्जर के साथ होती है। इसका प्रभाव यूजर्स पर भी पड़ेगा।

बैंक ने इस क्रेडिट कार्ड यूजर्स के लिए कुछ सेवाएं बंद करने का फैसला लिया है। वहीं कुछ बदलावों ने फायदा भी होगा। नए नियम 18 अप्रैल 2025 से प्रभावी होंगे। जानकारी के लिए बता दें कि एसबीआई और आईडीएफसी बैंक भी अपने को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड के नए नियम लागू करने जा रहे हैं।

अब नहीं मिलेगा इन सुविधाओं का लाभ 

नए नियमों के तहत अब विस्तारा क्रेडिट कार्ड उपभोक्ताओं को फ्री महाराजा क्लब स्तरीय सदस्यता का लाभ नहीं मिलेगा। मान्यर्थ टिकट वाउचर के रिन्यूअल बेनेफिट्स को भी बंद करने की घोषणा बैंक ने की है। इसके अलावा कॉम्पलिमेंट्री टिकट या वाउचर के स्पेन्ड्स माइलस्टोन बेनेफिट्स की सुविधा भी नहीं मिलेगी।

इन सुविधाओं का लाभ मिलता रहेगा

एक्सिस बैंक ने 18 अप्रैल 2025 से नवीनीकरण के लिए देय विस्तारा क्रेडिट कार्ड के लिए वर्षित शुल्क को माफ करने का फैसला भी किया है।  ग्राहक अभी भी ऐक्सिस बैंक विस्तारा क्रेदुत कार्ड का इस्तेमाल डोमेस्टिक और इंटनेशनल ट्रांजेक्शन के लिए ऑनलाइन और इन-स्टोर मोड में कर पाएंगे। इसके अलावा लाउंज एक्सेस, गोल्ड सेवा, डाइनिंग ऑफर और अन्य कई सेवाओं का लाभ मिलता रहेगा।

महाराजा प्वाइंट के लिए नियम 

कार्डधारकों को पात्र व्यय पर महाराजा प्वाइंट्स अर्जित करने की सुविधा मिलेगी, जिनकी वैधता और मोचन टर्म एयर-इंडिया के महाराजा क्लब प्रोग्राम के अधिक होंगे। रेंट पेमेंट, यूटिलिटी बिल पेमेंट, सरकार सेवाएं, इंश्योरेंस, वॉलेट लोड ट्रांजेक्शन, गहने, सोना-चांदी, मेटल घड़ी जैसे खर्चों पर महाराजा प्वाइंट्स का लाभ मिलेगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews