इस प्राइवेट बैंक ने बदले क्रेडिट कार्ड से जुड़े नियम, मई में होंगे लागू, यूजर्स जरूर जान लें 

15 मई से एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड से जुड़े नए नियम लागू होने वाले हैं। रिवार्ड्स प्वाइंट के साथ कुछ सर्विस चार्ज में बदलाव हुआ है। आइए जानें क्या-क्या बदलने वाला है?
credit card rules

AI Generated Image

एचडीएफसी बैंक देश की सबसे बड़े प्राइवेट सेक्टर बैंकों में से एक है। कई बैंकिंग सर्विस ऑफर करता है। जिसमें क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, एफडी, आरडी इत्यादि शामिल हैं। यदि आप एचडीएफसी बैंक रेगालिया गोल्ड क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं, तो आपके लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। रिवार्ड्स, फीस और चार्ज (Credit Card Rules) में बदलाव किए गए हैं। जिसकी जानकारी उपयोगकर्ताओं को होनी चाहिए।

नए नियम 15 मई 2026 से लागू होने वाले हैं। अब चुनी हुई कैटेगरी में हर 200 रुपये खर्च करने पर 5 रीवार्ड प्वाइंट्स मिलेंगे। वर्तमान में  चुनी हुई कैटेगरी में हर 150 रुपये खर्च करने पर 4 रिवार्ड प्वाइंट्स मिलते थे। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। बाकी सभी एक्सीलरेटेड रिवॉर्ड प्रोग्राम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इन बदलावों की जानकारी बैंक ने अपने आधिकारिक वेबसाइट पर दी है।

डीसीसी फीस में भी बदलाव 

डायनेमिक करंसी कन्वर्जन फीस में भी बदलाव करने का फैसला बैंक लिया है। डीसीसी मार्कअप को हर उसे इंटरनेशनल ट्रांजेक्शन पर 1.75% कर दिया गया है, जो किसी इंटरनेशनल जगह पर भारतीय करेंसी में किया जाता है। भारत में मौजूद लेकिन किसी दूसरे देश में रजिस्टर्ड मर्चेंट के साथ इंडियन करेंसी में किए गए  ट्रांजैक्शन पर भी यह बदलाव लागू होगा।

कार्ड खोले पर लगेगी इतनी फीस?

15 मई 2026 से अगर यह गलती से कार्ड खो जाता है या चोरी हो जाता है या खराब हो जाता है, तो उसे दोबारा इसे जारी करने की फीस 199 रुपये होगी। जिसमें सिक्योरिटी, प्रोसेसिंग, मॉनिटरिंग, डिस्पैच और हैंडलिंग भी शामिल है।

1 मई से सस्ती होगी ये सर्विस 

एचडीएफसी बैंक ग्राहकों को राहत दी है। इंस्टा अलर्ट एसएमएस सर्विस शुल्क में भी बदलाव करने का ऐलान किया है ।1 मई एसएमएस के जरिए ट्रांजैक्शन अलर्ट पर प्रत्येक मैसेज के लिए 15 पैसे+जीएसटी शुक्ल का भुगतान करना होगा। इससे पहले यह चार्ज 20 पैसे+जीएसटी था। ईमेल अलर्ट की सुविधा भी फ्री में मिलेगी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews