इस प्राइवेट बैंक ने बदले क्रेडिट कार्ड से जुड़े नियम, 18 अप्रैल से होंगे लागू, बंद होगी कई सेवाएं, देखें खबर 

देश के तीसरे सबसे बड़े प्राइवेट बैंक ने चुनिंदा क्रेडिट कार्ड के नियमों में बदलाव किया। जिसकी जानकारी उपभोक्ताओं को होनी चाहिए। अब यूजर्स को कई सेवाएं का लाभ नहीं मिलेगा।
credit card rules

AI Generated Image

प्राइवेट सेक्टर के एक्सिस बैंक ने “एक्सिस बैंक विस्तारा क्रेडिट कार्ड” से जुड़े नियमों में (Credit Card Rules) बदलाव किया है। शर्तों और बेनेफिट्स में संशोधन किए गए हैं। नए 18 अप्रैल 2025 से लागू होने जा रहे हैं। इस बात की घोषणा बैंक ने पिछले महीने ही कर दी थी। ग्राहकों को अब कई सेवाएं का लाभ नहीं मिलेगा।

रिन्यूअल के लिए वार्षिक शुल्क को भी माफ करने का फैसला लिया गया है। हालांकि यह नियम उन लोगों पर लागू होता है, जो क्रेडिट कार्ड का 18 अप्रैल से पहले नवीनीकरण करते हैं। हालांकि इससे पहले नवीनीकरण करने पर पहले ही तरह ही शुल्क देना होगा।

बंद होगी ये सेवाएं

बैंक ने महाराजा क्लब टियर सदस्यता और माइलस्टोन टिकट वाउचर जैसी सुविधाएं बंद कर दी है। इसके अलावा कॉम्पलिमेंट्री टिकट वाउचर पर अब रिन्यूअल बेनेफिट्स भी नहीं मिलेगा। महाराजा प्वाइंट से लिए लागू शर्तों में भी बदलाव किया है। हालांकि लाउंज एक्सेस, गोल्फ बेनेफिट्स और डाइनिंग ऑफर (प्रीमियम रेस्तरां में डिस्काउंट और बेनेफिट्स) जैसी सुविधाओं में कोई बदलाव नहीं किया गया है। विस्तारा क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल डोमेस्टिक और इंटरनेशनल दोनों तरीके के लेनदेन के लिए अभी भी होता रहेगा।

महाराजा प्वाइंट के नए नियम

महाराजा प्वाइंट सिर्फ योग्य ट्रांजैक्शन पर लागू होंगे। अब किराया भुगतान, वॉलेट लोड लेनदेन, सरकारी सेवाएं । उपयोगिता बिल भुगतान, बीमा भुगतान, गहने (सोना, चांदी, मेटल, घड़ी, कीमती पत्थर) को छोड़कर ज्यादातर ट्रांजैक्शन पर महाराजा प्वाइंट अर्जित करने की सुविधा लागू रहेगी।

मार्च में इन बैंकों ने बदले थे क्रेडिट कार्ड के नियम 

बता दें कि मार्च में एसबीआई और आईडीएफसी फर्स्ट बैंक ने क्रेडिट कार्ड से जुड़े नए नियम लागू किए थे। सिंपलीक्लिक एसबीआई कार्ड, एयर इंडिया एसबीआई प्लेटिनम क्रेडिट कार्ड और एयर इंडिया एसबीआई सिग्नेचर क्रेडिट कार्ड के लाभ और शर्तों में बदलाव किया हसी। रिवार्ड प्वाइंट के नियमों में संशोधन किया था। कॉम्पलिमेंट्री इंश्योरेंस कवरेज को भी बंद किया था। वहीं आईडीएफसी फर्स्ट बैंक ने भी क्लब विस्तारा क्रेडिट कार्ड के लिए क्लब विस्तारा सिल्वर मेंबरशिप और महाराजा प्वाइंट को बंद करने का ऐलान किया था।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews